बालिका वधू’ के अभिनेता, ‘बिग बॉस’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन , दो सितंबर (भाषा) मशहूर अभिनेता एवं ‘बिग बॉस-13’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का बृहस्पतिवार को निधन हो गया।
वह 40 वर्ष के थे।
धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में निभाई गई उनकी भूमिका के लिए उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी और वह घर-घर में पहचाने जाने लगे थे।
अभिनेता को सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर कूपर अस्पताल ले जाया गया था।
अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी मौत हो चुकी थी।
अचानक हुई मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया।
कूपर अस्पताल के डीन डॉ. शैलेश मोहिते ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी मौत हो चुकी थी।
पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा... जिसमें थोड़ा समय लगेगा।’’ अस्पताल के डॉ. जतिन भास्कर ने बताया कि करीब 10 बजकर 20 मिनट पर अभिनेता को अस्पताल लाया गया था और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शुक्ला के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं।
उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।
‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ धारावाहिक के साथ छोटे पर्दे पर उन्होंने कदम रखा और बाद में ‘जाने पहचाने से ... ये अजनबी’, ‘लव यू जिंदगी’ जैसे धारावाहिकों में भी वह दिखाई दिए, लेकिन ‘बालिका वधू’ से वह घर-घर में पहचाने जाने लगे।
इनके अलावा, वह ‘झलक दिखला जा 6‘, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7‘ और ‘बिग बॉस 13’ में भी नजर आए।
2014 में शुक्ला ने करण जौहर की फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी।
मनोरंजन जगत के कई सितारों ने उनके असमय निधन पर हैरानी जतायी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने ट्वीट किया, ‘‘हे भगवान।
यह स्तब्ध करने वाली खबर है।
उनके करीबियों को पहुंची चोट को बयां करने के लिए शब्द नहीं है।
भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’ फिल्मकार हंसल मेहता ने शुक्ला के निधन को दुखद बताया और लिखा, ‘‘ यह कोई उम्र नहीं थी दिल का दौरा पड़ने की।
सबको छोड़कर जाने की भी यह कोई उम्र नहीं थी।
उम्मीद करता हूं कि इस बार इस दुख और शोक का कुछ बेवकूफों द्वारा तमाशा नहीं बनाया जाएगा।’’ अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा, ‘‘ बहुत जल्दी चले गए सिद्धार्थ.... परिवार, प्रियजनों को मेरी संवेदनाएं।
लाखों लोग उनसे प्यार करते थे।
सिद्धार्थ शुक्ला, तुम्हारी याद आएगी।
भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे, भाई ।
ओम शांति।’’ अभिनेत्री निमृत कौर और अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने भी शुक्ला के निधन पर शोक जताया है।
Article Advertisement
India
बालिका वधू’ के अभिनेता, ‘बिग बॉस’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन
बालिका वधू’ के अभिनेता, ‘बिग बॉस’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन , दो सितंबर (भाषा) मशहूर अभिनेता एवं ‘बिग बॉस-13’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे। धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में निभाई गई उनकी भूमिका के लिए उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी और वह घर-घर में पहच

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
