अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Crime

बालू माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, नए तरीके को देख पुलिस वाले भी चौंक गए

बालू माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, नए तरीके को देख पुलिस वाले भी चौंक गए   अरवल में पुलिस ने बालू माफियाओं पर शिकंजा कसा है. बालू माफियाओं के काले कारनामे को उजागर करते हुए एसडीपीओ राजीव रंजन ने बालू तस्करी के नए तरीके का भंडाफोड़ किया है.   अरवल में पुलिस ने बालू माफियाओं पर शिकंजा कसा है.

बालू माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, नए तरीके को देख पुलिस वाले भी चौंक गए

Article Advertisement

बालू माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, नए तरीके को देख पुलिस वाले भी चौंक गए   अरवल में पुलिस ने बालू माफियाओं पर शिकंजा कसा है. बालू माफियाओं के काले कारनामे को उजागर करते हुए एसडीपीओ राजीव रंजन ने बालू तस्करी के नए तरीके का भंडाफोड़ किया है.   अरवल में पुलिस ने बालू माफियाओं पर शिकंजा कसा है. बालू माफियाओं के काले कारनामे को उजागर करते हुए एसडीपीओ राजीव रंजन ने बालू तस्करी के नए तरीके का भंडाफोड़ किया है. अरवल के मेहंदिया में बालू माफिया जानवरों के चारे के नीचे बालू की अवैध तस्करी कर रहे थे, लेकिन एसडीपीओ की मुस्तैदी ने इनकी मंशा पर पानी फेर दिया है. बालू माफिया के इस काले कारनामे के नए तरीके का एसडीपीओ राजीव रंजन ने भंडाफोड़ किया है. बालू माफिया ट्रक पर ऊपर से बोरी में जानवरों का चारे और नीचे अवैध बालू लोड कर तस्करी कर रहे थे. पुलिस ने जब ट्रक की तालाशी ली तो बालू माफियाओं की इस नए तरीके को देख उनके होश भी फाख्ता हो गए. जानवरों के चारा के नीचे लोड किया गया था बालू फिलहाल ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे इस तस्करी के तार कहां-कहां से जुड़े हैं इसके लिए पूछताछ की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बालू के साथ-साथ बोरे में जानवरों के चारे को भरा जाता है और रात में ट्रक पर बालू लोड कर ऊपर से जानवरों के चारे वाली बोरियां रखी जाती हैं और साइड से सीमेंट का छिड़काव कर तिरपाल से ढक दिया जाता है. ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके. ऐसे रोजाना कई ट्रकों से बालू की तस्करी की जा रही है. SDPO ने अवैध बालू लदे ट्रक को पकड़ा मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ राजीव रंजन ने बताया कि लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की तलाशी ली जा रही है. तलाशी के दौरान पहले भी शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया गया है. इसी के मद्देनजर वाहन की तलाशी ली जा रही थी तो एक ट्रक से ऊपर में जानवरों की चारा बोरियों में भरकर नीचे बालू लोड कर तस्करी की जा रही थी. पुलिस ने संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी ली तो बालू की तस्करी का मामला उजागर हुआ. चालक से बालू के चालान मांगे गए तो चालक ने चालान देने से मना कर दिया. पूछताछ में चालक ने गुनाह कबूल किया, जिसके बाद वाहन को जप्त कर लिया गया और चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार तस्करी का ये खेल मेहंदिया थाना के सोहसा घाट से बिना खाकीधारियों की मदद से संभव नहीं है. अब उम्मीद की जा रही है कि गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर से पूछताछ के बाद बालू तस्करी के असली मास्टरमाइंड भी जल्द ही कानून के शिकंजे में होगा और जिम्मेदार अधिकारी भी इस जांच की आंच में पकड़े जाएंगे.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read