अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Border News

बांग्लादेश में रोहिंग्या शिविर के पास बाजार में आग लगी, तीन लोगों की मौत

कॉक्स बाजार, दो अप्रैल (एपी) दक्षिणी बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों के शिविर के नजदीक एक अस्थायी बाजार में शुक्रवार को आग लगने की घटना में 20 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयीं और तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस और चश्मदीदों ने इस बारे में बताया। स्थानीय पुलिस के प्रमुख अहमद संजुर मुर्शीद ने बताया कि

बांग्लादेश में रोहिंग्या शिविर के पास बाजार में आग लगी, तीन लोगों की मौत

Article Advertisement

कॉक्स बाजार, दो अप्रैल (एपी) दक्षिणी बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों के शिविर के नजदीक एक अस्थायी बाजार में शुक्रवार को आग लगने की घटना में 20 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयीं और तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस और चश्मदीदों ने इस बारे में बताया।

Article Advertisement

स्थानीय पुलिस के प्रमुख अहमद संजुर मुर्शीद ने बताया कि आग बुझाने में दमकलकर्मियों को कई घंटे लगे और मलबे से तीन शव निकाले गये हैं। आग शुक्रवार तड़के लगी और घटना के वक्त म्यांमा के रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए बने कुटुपालोंग शिविर में लोग सो रहे थे। एक दुकान के मालिक सैयदुल मुस्तफा ने इस बात की पुष्टि की है कि मृतकों में उसका एक कर्मचारी शामिल है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आग कैसे लगी। पिछले महीने शिविर में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हुई थी और 560 अन्य घायल हुए थे और करीब 45,000 लोग बेघर हो गये थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read