अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Border News

बांग्लादेशी ‘आतंकवादी’ बंगाल में गिरफ्तार

बांग्लादेशी ‘आतंकवादी’ बंगाल में गिरफ्तार कोलकाता, सात फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल सीआईडी ने बांग्लादेश के एक ‘वांछित आतंकवादी’ को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को कहा कि गिरफ्तार आतंकवादी उत्तरी 24 परगना जिला स्थित मकान में किराये पर रह था। पड़ोसी देश में आतंकवादी गतिविधियों में

बांग्लादेशी ‘आतंकवादी’ बंगाल में गिरफ्तार

Article Advertisement

बांग्लादेशी ‘आतंकवादी’ बंगाल में गिरफ्तार कोलकाता, सात फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल सीआईडी ने बांग्लादेश के एक ‘वांछित आतंकवादी’ को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को कहा कि गिरफ्तार आतंकवादी उत्तरी 24 परगना जिला स्थित मकान में किराये पर रह था।

Article Advertisement

पड़ोसी देश में आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहे नूर नबी मैक्सन ने अपनी पहचान तमाल चौधरी के रूप में बताई। सीआईडी अधिकारी ने कहा कि उसने मध्यमग्राम इलाके के मकान में किराये पर रहने के लिए जाली दस्तावेज तैयार किए थे। अधिकारी ने कहा कि सीआईडी ​​टीम ने शनिवार रात छापेमारी करके उसे मध्यमग्राम स्थित मकान से गिरफ्तार कर लिया था। उसके कब्जे से कई दस्तावेज बरामद किए गए, जिसमें एक पासपोर्ट शामिल है जो 15 जुलाई, 2021 से 14 जुलाई, 2031 तक वैध है। इसके अलावा नकद भी बरामद किया गया है। मैक्सन के खिलाफ हत्या और चोरी समेत कुल 17 मामले दर्ज हैं। यह ‘आतंकवादी’ संभवत: 2019 में बंगाल में घुसा था। इसके बाद लॉकडाउन के दौरान यह न्यू मार्केट इलाके में मछली बेचने लगा था। अधिकारी ने कहा, ‘‘वह मध्यमग्राम में एक महिला के साथ रहता था और 3,000 रुपये किराये के रूप में देता था। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि वह बांग्लादेश में गिरफ्तारी से बचने के लिए आया था या फिर भारत में किसी आतंकी संगठन के लिए काम कर रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read