बिहार में पकड़ा गया संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक, पांच साल से पहचान छुपाए बैठा था - Bangladeshi citizen arrested अररिया: बिहार के अररिया में पुलिस ने एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि वह पिछले पांच वर्षों से पहचान छुप कर रह रहा था. भारतीय पासपोर्ट बनवाने की कोशिश कर रहा था, तभी वह पकड़ा गया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा विज्ञप्ति जारी कर इसके बारे में जानकारी दी गई है. जिले में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक का मिलना, चर्चा का विषय बना हुआ है. क्या है मामलाः मामला नगर थाना क्षेत्र के रामपुरकोदकट्टी पंचायत का है. संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक की पहचान नवाब के रूप में हुई है. पिछले पांच वर्षों से रामपुरकोदकट्टी पंचायत के मरंगी टोला वार्ड नंबर 11 में रह रहा था. पुलिस को इस संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी तब मिली जब वह नगर थाना में पासपोर्ट से संबंधित कार्य के लिए गया था. पुलिस को मुखिया पम्मी देवी द्वारा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी गई. जांच में खुलासाः मुखिया ने जब उस व्यक्ति से आवश्यक दस्तावेज मांगे, तो उसकी पहचान को लेकर संदेह पैदा हुआ. मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच शुरू की और मरंगी टोला निवासी मंजूर मियां के घर पर तहकीकात की. पता चला कि संदिग्ध व्यक्ति नवाब के नाम से पिछले पांच वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहा है. मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि नवाब से जब उससे कागजात मांगे तो उसने वोटर आईडी दिखाए, जिसमें पिता के बजाय पत्नी का नाम लिखा था. कैसे प्रवेश किया भारत मेंः पुलिस की पूछताछ में नवाब ने बताया कि वह बंगलादेश के चापा नवाबगंज से पांच वर्ष पहले आया था. वो पहले कटिहार में अपनी मौसी के घर पर रह रहा था. पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जब उससे यह पूछा कि वह बंगलादेश से भारत कैसे आया, तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किये. नवाब ने बताया कि रुपये देने पर उसे नागर नदी पार करवा दिया गया था. जिससे वो भारत में प्रवेश किया था.
Article Advertisement
Border News
बिहार में पकड़ा गया संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक, पांच साल से पहचान छुपाए बैठा था - Bangladeshi citizen arrested
बिहार में पकड़ा गया संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक, पांच साल से पहचान छुपाए बैठा था - Bangladeshi citizen arrested अररिया: बिहार के अररिया में पुलिस ने एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि वह पिछले पांच वर्षों से पहचान छुप कर रह रहा था. भारतीय पासपोर्ट बनवाने की कोशिश कर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Border News
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी: SSB और नेपाल APF की अहम बैठक, तस्करी रोकने पर जोर

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
