अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

बैंक से पैसे निकाल रहे शख्स को लूटने की फिराक में थे लुटेरे, पुलिसवाला बना दीवार तो गोलियों से भूना

बैंक से पैसे निकाल रहे शख्स को लूटने की फिराक में थे लुटेरे, पुलिसवाला बना दीवार तो गोलियों से भूना बिहार में अपराधियों ने पुलिस टीम पर हमला कर एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं। कि उनमें अब पुलिस का भी खौफ नहीं है। बेखौफ बदमाश पुलिस को भी अपनी गोली

बैंक से पैसे निकाल रहे शख्स को लूटने की फिराक में थे लुटेरे, पुलिसवाला बना दीवार तो गोलियों से भूना

Article Advertisement

बैंक से पैसे निकाल रहे शख्स को लूटने की फिराक में थे लुटेरे, पुलिसवाला बना दीवार तो गोलियों से भूना बिहार में अपराधियों ने पुलिस टीम पर हमला कर एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं।

Article Advertisement

कि उनमें अब पुलिस का भी खौफ नहीं है। बेखौफ बदमाश पुलिस को भी अपनी गोली का शिकार बनाने लगे हैं। दरअसल मामला बिहार के वैशाली सराय थाना क्षेत्र के सुरज चौक का है। बैंक से कैश निकालकर घर जा रहे व्यक्ति से लूट करते वक्त अपराधी को पकड़ने की कोशिश में उसने अपने बचाव में सराय थाना के पेट्रोलिंग टीम के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी।   लूट के वारदात के दौरान हुई घटना सराय का रहने वाला एक युवक सेंट्रल बैंक से रुपए निकालकर अपने घर की ओर जा रहा था। बैंक से मोटी रकम निकालता देख चार बदमाश उसके पीछे लग गये। जैसे ही व्यक्ति सूरज चौक पर पहुंचा वैसे ही अपराधियों ने उस व्यक्ति पर हमला कर रुपए से भरा बैग छिनने लगे। सराय थाने की पेट्रोलिंग पुलिस की टीम सूरज चौक पर पहुंच गई, पुलिस को आता देख अपराधियों ने खुद को बचाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इसी बीच पुलिस टीम के एक जवान के सीने में तीन गोली लगी। मृतक अमिताभ कुमार मूल रुप से मुंगेर जिला के रहने वाले थे। वे वैशाली जिला बल सराय में तैनात था। आज पेट्रोलिंग करने के लिए निकला था।स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने अस्पताल में उसे मृत्यु घोषित कर दिया है। पुलिस ने मृतक जवान का शव हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अपराधियों के मन से अब वर्दी का खौफ खत्म हो गया है। बेखौफ अपराधी अब पुलिस को भी अपना निशाना बना रहे है। मौके से एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस आरोपी के विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर मामले की जांच में जुट गई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read