बनमनखी (पूर्णिया): बिहार के बनमनखी प्रखंड में उपप्रमुख पद पर संकट गहराने लगा है।
प्रखंड के उपप्रमुख पंकज कुमार मंडल के खिलाफ कुल 35 पंचायत समिति सदस्यों में से 22 पंससों ने अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए हस्ताक्षरयुक्त आवेदन शनिवार को प्रमुख कामेश्वर टुड्डू को सौंपा।
इस आवेदन की प्रतिलिपि बीडीओ , एसडीओ , डीपीआरओ और डीएम को भी भेजी गई है।
प्रमुख कामेश्वर टुड्डू ने इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतु पंचायत समिति की विशेष बैठक बुलाई जाए।
आरोपों की लंबी सूची पंचायत समिति सदस्यों ने आवेदन में बताया कि उन्होंने पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र संख्या-17, महाराजगंज-1 के सदस्य और वर्तमान उपप्रमुख पंकज कुमार मंडल को बिहार पंचायत राज अधिनियम, धारा 44(3) के तहत पद से हटाने का निर्णय लिया है।
सदस्यों का आरोप है कि उपप्रमुख पिछले दो साल से समिति मद का आवंटन विकास कार्यों में खर्च कराने में विफल रहे हैं।
उनकी अनुभवहीनता और अक्षमता के कारण पंचायत समिति के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
वे महत्वपूर्ण निर्णयों में हस्तक्षेप नहीं करते और अक्सर समिति के हितों के विपरीत निर्णय लेते हैं।
महिला सदस्यों का आरोप है कि उपप्रमुख के अनुचित व्यवहार के कारण वे अपने क्षेत्र की समस्याएं या विकास योजनाएं सहजता से नहीं रख पातीं।
संचार की कमी और लोगों से जुड़ाव न होने की भी शिकायत की गई है।
कई सदस्यों ने कहा कि उपप्रमुख पद को केवल एक औपचारिक आसन की तरह देखते हैं और जिम्मेदारी व जवाबदेही निभाने से दूर रहते हैं।
अक्सर रहते हैं अनुपस्थित सदस्यों ने आरोप लगाया कि उपप्रमुख अधिकांश कार्य दिवसों पर अनुपस्थित रहते हैं, जिससे पंचायत की बैठकों और योजनाओं पर असर पड़ता है।
हस्ताक्षर करने वाले सदस्य अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले पंचायत समिति सदस्यों में सियाचरण ऋषि , पूणम देवी , अंजना देवी , रिंकू पासवान , बीरबल कुमार , राजकुमार शर्मा , समिला देवी , सदीना खातून , लूसी कुमारी , मधुबाला देवी , गीता देवी , नजिया खातून , गिरजा देवी , अनिता देवी , श्यामदेव ठाकुर , राजीव कुमार साह , कविता देवी , अरूणा देवी , निखत बानो , फुलेश्वरी देवी और शोभा देवी शामिल हैं।
Article Advertisement
India
बनमनखी में उपप्रमुख पर संकट गहराया — 22 पंससों ने अविश्वास प्रस्ताव की मांग की
बनमनखी (पूर्णिया): बिहार के बनमनखी प्रखंड में उपप्रमुख पद पर संकट गहराने लगा है। प्रखंड के उपप्रमुख पंकज कुमार मंडल के खिलाफ कुल 35 पंचायत समिति सदस्यों में से 22 पंससों ने अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए हस्ताक्षरयुक्त आवेदन शनिवार को प्रमुख कामेश्वर टुड्डू को सौंपा। इस आवेदन की प्रतिलिपि बीडीओ , एसडीओ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
1 नवंबर से बदलेंगे GST के नियम, कारोबारियों को पोस्ट-सेल डिस्काउंट और टैक्स रिफंड में मिल सकती है राहत

India
AI एजेंट्स को लेकर बड़ा साइबर खतरा, CERT-In ने भारतीय संगठनों को किया सतर्क

India
दिल्ली में युवा आंदोलन को लेकर बढ़ी हलचल, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15189 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5252 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15189 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5252 views
