अपराधी समझकर बारातियों के साथ की मारपीट किया गया है ।
ड्यूटी कर अपने घर जा रहे चौकीदार अरुण पासवान पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी।
मुरलीगंज (मधेपुरा)संवाददाता प्रखंड के अंतर्गत दिग्घी पंचायत के वार्ड दस हरिपुरकला गांव में बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे ड्यूटी कर अपने घर जा रहे चौकीदार अरुण पासवान पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी।
जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल से गुजर रहे बारातियों से भरा स्कार्पियो गाड़ी को रोककर उसमें सवार आधा दर्जन लोगों के साथ बेरहमी मारपीट कर जमीन पर लेटा दिया था।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी लाया।
प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया।
इस मारपीट की घटना में घायल हुए एक बाराती को चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
घटना स्थल से पुलिस द्वारा उक्त स्कार्पियो गाड़ी से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
बताया जाता है कि कुछ दिनों से बढ़ी अपराधिक घटनाओं से लोग सकते में थे।
और चौकिदार के साथ हुई गोली मारने की घटना से आक्रशित लोगों ने बरातियो को अपराधी समझ जमकर पिटाई कर दी।
वही ओनर सह गाड़ी चालक अर्जुन यादव ने बताया कि बड़हारा कोठी थानाक्षेत्र के लतराहा पंचायत वार्ड तीन से बारात लेकर जीतापुर पंचायत के धुरगांव जा रहे थे।
इसी क्रम में दिग्घी पंचायत के हरिपुरकला में गांव पहुंचते ही जोड़दार आवाज सुनकर लगा कि टायर ब्लास्ट हुआ हैं।
जिसे देखने गाड़ी से उतड़कर चारों टायर को देखने गये कि इतने में स्थानीय लोगों द्वारा गोली मारने का शोर मचाने लगा।
जबतक कुछ समझ पाते तबतक दर्जनों लोग गाड़ी में बैठे बारातीयों के साथ मारपीट शुरू कर दिया।
किसी तरह लोगों की भीड़ से जान बचाकर चचेरी बहन के घर पहुंचे।
उतने में गाड़ी में बैठे सभी बारातीयों को बेरहमी से पीटा गया और गाड़ी को बूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
बताया गया कि घायलों में बड़हाड़ा कोठी थानाक्षेत्र के बंधा बेला निवासी बेचन मंडल (50), सरयुग मंडल (55), सत्यनारायण मंडल (30), गौरव कुमार (22), सुमन कुमार (15), भुपेंद्र मंडल (25), लालबहादुर मंडल (25), संतोष मंडल (25), चिंटू कुमार (15), अखिलेश कुमार (16) हैं।
बताया गया कि घटना को लेकर बारात मालिक एवं गाड़ी मालिक के द्वारा थाना में लिखित आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही थी।वही घटना को लेकर थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि बारातियो के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस हर अहम पहलू पर अनुसंधान कर रही हैं।
गाड़ी के सीट पर रखे एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुआ हैं।
जो जांच का विषय हैं।
उन्होंने बताया कि दोनो पक्ष से मामला दर्ज कराया गया है।
Bihar
मधेपुरा:- अपराधी समझकर बारातियों के साथ की मारपीट किया गया है
अपराधी समझकर बारातियों के साथ की मारपीट किया गया है । ड्यूटी कर अपने घर जा रहे चौकीदार अरुण पासवान पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी। मुरलीगंज (मधेपुरा)संवाददाता प्रखंड के अंतर्गत दिग्घी पंचायत के वार्ड दस हरिपुरकला गांव में बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे ड्यूटी कर अपने घर जा रहे चौकीदार अरुण पासवा

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Bihar
बिहार के स्कूल में बड़ी लापरवाही: नमक समझकर मिड-डे मील में डाल दिया डिटर्जेंट, 36 छात्राएं बीमार

Bihar
बिहार में फिर सड़कों पर छात्र: पटना में महाधरना, 19 अगस्त को लोकभवन मार्च; तेजस्वी यादव करेंगे अगुवाई

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


