अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में बथनाहा ओपी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार

अररिया/नरपतगंज - सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में बथनाहा ओपी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।बताया जाता है कि बथनाहा ओपी क्षेत्र के सोनापुर पंचायत वार्ड नंबर 16 चकोडवा निवासी मो सेहफुल ,पिता मो सगीर को बथनाहा ओपी पुलिस ने रविवार की देर संध्या को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में बथनाहा ओपी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार

Article Advertisement

अररिया/नरपतगंज - सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में बथनाहा ओपी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।बताया जाता है कि बथनाहा ओपी क्षेत्र के सोनापुर पंचायत वार्ड नंबर 16 चकोडवा निवासी मो सेहफुल ,पिता मो सगीर को बथनाहा ओपी पुलिस ने रविवार की देर संध्या को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है ।आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाद बथनाहा ओपी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन में जुटी है।

Article Advertisement

इस मामले को लेकर गिरफ्तार आरोपी युवक से ओपी अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, एसआई निरंजन तथा सर्किल इंस्पेक्टर रानीगंज श्यामसुंदर राय ने आकर पूछताछ की। जबकि पुलिस पदाधिकारियों ने पोस्ट किए गए मोबाइल को सोमवार को भी खंगाला है । इस मामले की जांच हेतु ओपी अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने आवेदक नीतीश कुमार यादव के गांव जाकर भी घटना की जानकारी ली तथा क्षेत्र के लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई है। ज्ञात हो कि इस दिनों सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले क्षेत्र में लगातार बढ़ रहै हैं, जिससे क्षेत्र के बुद्धिजीवी चिंतित है। कुछ लोगों का मानना है कि सांप्रदायिक सौहार्द व आपसी भाईचारे को बिगाड़ने के लिए ही जानबूझकर एक सोची- समझी साजिश के तहत इस तरह का पोस्ट लगातार किया जा रहा है।किसी भी सभ्य समाज में इस तरह की हरकत निंदनीय है। वहीं इस घटना के संबंध में सर्किल इंस्पेक्टर ने कहा कि मामला अभी साईबर सेल को भेजा गया है जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की करवाई की जाएगी । संवाददाता - विनय ठाकुर

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read