अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

Article Advertisement

Crime

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भायखला जेल में पहली रात गुजारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भायखला जेल में पहली रात गुजार रही हैं. ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती फिलहाल मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं. उन्हें जेल के ग्राउंड फ्लोर पर अलग सेल में रखा

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भायखला जेल में पहली रात गुजारी

Article Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भायखला जेल में पहली रात गुजार रही हैं. ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती फिलहाल मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं. उन्हें जेल के ग्राउंड फ्लोर पर अलग सेल में रखा गया है. रिया को जिस सेल में रखा गया है वो सामान्य बैरक के पास है. शीना बोरा हत्याकांड मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी भी इसी जेल में हैं. रिया का सेल इंद्राणी मुखर्जी के पास में ही है. ये सेल एक लॉकअप की तरह है. तीनों ओर दीवारें हैं और एक तरफ ग्रिल है. ये सेल जेल के सर्कल-1 में है. इससे पहले रिया चकवर्ती जब बुधवार को भायखला जेल में पहुंचीं तो उन्हें सामान्य बैरक में ही भेजा गया था, लेकिन सुरक्षा कारणों से रिया को शाम में अलग सेल में भेज दिया गया. रिया को शाम 6 बजे के आसपास डिनर दिया गया. रिया को दो रोटी, चावल, दाल और सब्जी खाने में दिया गया. गुरुवार को सुबह 6 बजे उठने के बाद 10 बजे के करीब रिया को नाश्ता करने की इजाजत होगी. इसके बाद उसे फिर से सेल में भेज दिया जाएगा. बता दें कि मुंबई के एक स्थानीय मजिस्ट्रेट ने रिया चक्रवर्ती को मंगलवार देर रात 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था. इसके बाद रिया को रात में एनसीबी के लॉकउप में ही रखा गया था. वहीं, रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि रिया और उसके भाई शोविक की जमानत याचिका पर मुंबई की विशेष अदालत में गुरुवार को सुनवाई होगी.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read