भारत राष्ट्र है ही नहीं' कहने वाले आज भारत जोड़ने निकले हैं: अमित शाह जोधपुर, 10 सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर कटाक्ष करते हुए शनिवार को कहा कि 'भारत राष्ट्र है ही नहीं' कहने वाले आज 'विदेशी' टीशर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं।
यहां भाजपा की राजस्थान इकाई के बूथ पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने मुस्लिम चरमपंथियों द्वारा उदयपुर में की गयी दर्जी कन्हैया लाल की हत्या और करौली हिंसा को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा तथा आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति कर सकती है।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में इसे 'उखाड़ फेंकने' को कहा।
राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ अभी राहुल बाबा, भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं... विदेशी टी-शर्ट पहनकर वह भारत जोड़ने निकले हैं... मैं उनको और कांग्रेसियों को संसद में उनके भाषण का एक वाक्य याद दिलाता हूं... भारत राष्ट्र है ही नहीं।
राहुल बाबा, किस किताब में आपने यह पढ़ा है?
यह तो वह राष्ट्र है जिसके लिए लाखों, लाख लोगों ने अपने गर्दन कटवाए।’’ शाह ने कहा,‘‘आपको यह राष्ट्र नहीं लगता ... ये राहुल बाबा भारत जोड़ने निकले हैं, मुझे लगता है कि उनको भारत का इतिहास पढ़ने की जरूरत है।’’ उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी सात सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3750 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
शाह ने अपने संबोधन के दौरान राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर भी तीखे वार किए और चुनावी वादों पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा,‘‘ गहलोत साहब जोधपुर के ही हैं, मैं उनके गांव में आकर बोलता हूं गहलोत जी ध्यान से सुनिएगा आपके वादे याद कराने आया हूं।’’ पूर्व भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा, ‘‘ (आपने) 2018 में राहुल गांधी के साथ जो वादे किए थे, उनके बारे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आपसे हिसाब मांगती है।
10 दिन के अंदर किसानों का ऋण माफ करने का क्या हुआ?
युवाओं को 3,500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का क्या हुआ?
20 लाख युवाओं को रोजगार देने का क्या हुआ?’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ कांग्रेस सिर्फ खोखले वादे कर सकती है, वह वादों को पूरा नहीं कर सकती।
कांग्रेस सरकार विकास का काम नहीं कर सकती है।
वह सड़कें नहीं बना सकती, बिजली नहीं दे सकती, रोजगार नहीं दे सकती है।
कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक एवं तुष्टिकरण की राजनीति कर सकती है।’’ शाह ने कहा कि देश में सबसे महंगी बिजली एवं पेट्रोल-डीजल राजस्थान में हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी ने अभी पेट्रोल पर कर घटाया, जहां-जहां भाजपा की सरकारें थीं, उन सभी राज्य सरकारों ने वैट कम किया लेकिन गहलोत जी ने ऐसा नहीं किया।
आज देश में सबसे महंगा डीजल एवं पेट्रोल राजस्थान में मिलते हैं।
सबसे महंगी बिजली देश में अगर कहीं पर मिलती है तो य़ह राजस्थान है।
कौन जिम्मेदार है ’’ उन्होंने आह्वान किया, ‘‘इसके लिए .... उखाड़कर फेंक दो गहलोत सरकार को, हम कम करेंगे बिजली के दाम ।’’ उदयपुर में हुई कन्हैयालाल दर्जी की निर्मम हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने सवालिये लहजे में कहा, ‘‘हमारे भाई कन्हैयालाल की निर्ममता से हत्या हुई, ये आप सहन कर लेंगे क्या?
करौली की हिंसा को सहन करेंगे क्या?
हिंदू त्योहार पर प्रतिबंध लगाना सहन करेंगे क्या?
रामनवमी की शोभायात्रा न निकालना सहन करेंगे?
अलवर में 300 साल पुराने मंदिर को तोड़ना सहन करेंगे क्या?’’ हिंसक घटनाओं का जिक्र करते हुए शाह ने कहा , ‘‘ छबड़ा, भीलवाड़ा, करौली, जोधपुर, चित्तौड़, नोहर, मालपुरा में सुनियोजित दंगे इन कांग्रेसियों ने कराएं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं तो गहलोत साहब से इतना कहना चाहता हूं कि अगर आप से संभलता नहीं है तो आप सत्ता छोड़ दीजिए।
राजस्थान की जनता भाजपा को लाने के लिए तैयार बैठी है।’’ कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार का प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं।
शाह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘(प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी ने देश को सुरक्षित किया है समृद्ध किया है और वह देश को शिक्षित करने के लिए नई शिक्षा नीति लेकर आए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अभी देश कांग्रेस की दो (राज्य) सरकारें है: राजस्थान और छत्तीसगढ़ ।... दोनों राज्यों में 2023 में चुनाव हैं।
इन दोनों राज्यों में अगर भाजपा सरकार बनती है तो कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचेगा?
आज जिस प्रकार की राजस्थान में सरकार चल रही है, उससे हम सभी दुखी हैं।
राजस्थान में सरकार ने राज्य को विकास की दौड़ में मीलों पीछे ले जाने का काम किया है।’’ उन्होंने कहा कि सरकारें कार्यकर्ताओं के जोश से बनती हैं और वे यहां कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर ही कह सकते हैं कि यहां (राजस्थान) में सरकार बनने जा रही है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में अगले साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद थे।
शाह राजस्थान के दिन के दौरे पर शुक्रवार शाम को जैसलमेर पहुंचे थे।
उन्होंने शनिवार सुबह जैसलमेर में सीमा पर्यटन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 17.67 करोड़ रुपये की श्री तनोट मंदिर कॉम्प्लेक्स परियोजना का शिलान्यास किया।
‘तनोट विजय स्तंभ’ पर सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बलिदानियों को नमन कर उन्होंने कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Article Advertisement
Education
भारत राष्ट्र है ही नहीं' कहने वाले आज भारत जोड़ने निकले हैं: अमित शाह
भारत राष्ट्र है ही नहीं' कहने वाले आज भारत जोड़ने निकले हैं: अमित शाह जोधपुर, 10 सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर कटाक्ष करते हुए शनिवार को कहा कि 'भारत राष्ट्र है ही नहीं' कहने वाले आज 'विदेशी' टीशर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं। यहां

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
