BCECEB : बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में आज से होगा एडमिशन, 1500 से अधिक सीटें बढ़ीं, जानें कहां कितनी सीटें बीसीईसीईबी ने बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए शुक्रवार देर रात पहली आवंटन सूची जारी कर दी।
छात्र आवंटन लेटर डाउनलोड कर आवंटित संस्थानों में 24 सितंबर से दाखिला ले सकते हैं।
नामांकन की विस्तारित तिथि बीसीईसीईबी शनिवार को जारी करेगा।
नये सत्र में 1500 से अधिक सीटें बढ़ गयी है।
पिछले सत्र में 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 9,300 से अधिक सीटें थी।
लेकिन सत्र 2022-23 में 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों की 10,865 हजार सीटों पर दाखिला होगा।
इसके अलावे गया व वैशाली के दो प्राइवेट कॉलेजों में 540 सीटों और एलएनएमयू के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान दरभंगा के 30 सीटों पर एडमिशन होगा।
यानी कुल 11,435 सीटों पर एडमिशन होगा।
नये कोर्स में सीटों की संख्या एलएनजेपीआईटी टेक्नोलॉजी छपरा, केसीई कटिहार फूड प्रोसेसिंग एंड प्रिजर्वेशन 60-60 सीटें, एसआईटी सीतामढ़ी, बीपीएमसीई मधेपुरा में सिविल इंजीनियरिंग विद कंप्यूटर एप्लीकेशन में 30 सीटें, एससीई सहरसा में माइनिंग इंजीनियरिंग में 60 सीटें, आरआरडीसीई बेगूसराय में केमिकल इंजीनियरिंग में 60 सीटें, बीपीएमसीइ मधेपुरा में थ्री डी एनिमेशन एंड ग्राफिक्स में 30 सीटें, पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कंप्यूटर साइंस में 30 सीट और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग आर्टिफिशियल इंटलेजेंसी 30 सीटें हैं।
इसी तरह कई कॉलेजों में सीटें बढ़ी हैं।
आईआईटी व एनआईटी के लिए सीट अलॉटमेंट जारी ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने देश के 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी, 33 जीएफटीआई की 54 हजार 477 सीटों पर नामांकन के लिए फर्स्ट आवंटन लेटर जारी कर दिया है।
लेटर जारी होने के साथ ही दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गयी है।
पहली सूची में शामिल छात्रों का नामांकन 26 सितंबर तक होगा।
छात्रों को अपना ऑनलाइन कागजात अपलोड कर सकते है।
एनआईटी के नामांकन प्रभारी सह डीन प्रो संजीव सिन्हा ने बताया कि 26 सितंबर तक संस्थान की ओर से भी कागजातों का सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर लेनी है।
पहले दिन एनआईटी पटना के लिए 70 अभ्यर्थियों ने अपना कागजात ऑनलाइन अपलोड किये हैं।
Article Advertisement
Education
BCECEB : बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में आज से होगा एडमिशन, 1500 से अधिक सीटें बढ़ीं, जानें कहां कितनी सीटें
BCECEB : बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में आज से होगा एडमिशन, 1500 से अधिक सीटें बढ़ीं, जानें कहां कितनी सीटें बीसीईसीईबी ने बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए शुक्रवार देर रात पहली आवंटन सूची जारी कर दी। छात्र आवंटन लेटर डाउनलोड कर आवंटित संस्थानों में 24 सितंबर से दाखिला ले सकते हैं। ना

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
