अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

India

'महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता'

'महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता' इंडियन डायटेटिक एसोसियेशन, बिहार चैप्टर के सहयोग से पटना के कंकडबाग डाक्टर्स कॉलोनी स्थित मल्टीसुपरस्पेशयलिटी मेडिवर्सल हास्पिटल में राष्ट्रीय पोषण माह के मौके पर आयेजित सीएमई में आहार विशेषज्ञों एवं चिकित्सकों ने महिलाओं को सेहत व पोषण पर

'महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता'

Article Advertisement

'महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता' इंडियन डायटेटिक एसोसियेशन, बिहार चैप्टर के सहयोग से पटना के कंकडबाग डाक्टर्स कॉलोनी स्थित मल्टीसुपरस्पेशयलिटी मेडिवर्सल हास्पिटल में राष्ट्रीय पोषण माह के मौके पर आयेजित सीएमई में आहार विशेषज्ञों एवं चिकित्सकों ने महिलाओं को सेहत व पोषण पर स्वयं विशेष ध्यान देने पर जोर देते हुए कहा कि चूंकि महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक साल तक जीती हैं और उन्हें बहुत सारे कार्य संभालने होते हैं, इसलिए उन्हें अपने खानपान और स्वास्थ्य पर पहले ध्यान देना होगा, तभी बीमारियों से निदान संभव है। महिला स्वास्थ्य पर अपने वक्तव्य में मेडिवर्सल के सीओओ व एसोसियेट डायरेक्टर डा इ देवाराजू रेडडी ने हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की। मालूम हो कि हर वर्ष सितंबर माह में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जाता है। सेलेब्रेट ए वल्र्ड आफ फ्लेवर्स इस वर्ष इसका थीम है। डा निशिकांत कुमार , हेड आर्थोपेडिक व ज्वाइंट रिप्लेसमेंट मेडिवर्सल ने हड्डियों के घनत्व पर मोटापे का कुप्रभाव के संबंध में बताया कि एक किलो बढा वजन खतरे को चार गुणा बढाता है। मेडिवर्सल हास्पिटल की चीफ डायटिशियन प्रिया दुबे ने कहा कि इसका उद्येश्य समुदाय के बीच पोषण के प्रति जागरुकता बढाना और महिलाओं व बच्चों में कुपोषण को खत्म कर बेहतर स्वास्थ्य और पोषण सुनिश्चित करना है। इस मौके पर डा मनोज कुमार आईडीए बिहार चैप्टर के सेक्रेटरी रोल आफ की बिहैवियर फार मेलन्युट्रीशन पर अपने विचार व्यक्त किये। पूजा पांडेय डायटिशियन , मेदांता हास्पिटल ने बताया कि मोटापे में वजन कम कैसे करें और इसे कैसे बरकरार रखें। इस मौके पर पारस हास्पिटल के चीफ डायटिशियन डा संजय मिश्रा, डा रुबीना प्रवीण स्टेट प्रोग्राम कोआडिर्नेटर आइसीडीएस एवं मेडिवर्सल कार्डियोलाजी के हेड डा विकास सिंह ने हृदय रोगियों के आहार जागरुकता पर बल दिया। कुर्जी हास्पिटल की चीफ डायटिशियन जोसफिन पीटर ने पेडियाट्रिक न्युट्रीशन के संबंध में विस्तार से चर्चा की

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read