अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा, बताया किस पोजिशन पर उनको बल्लेबाजी करना सबसे ज्यादा अच्छा लगता है

सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा, बताया किस पोजिशन पर उनको बल्लेबाजी करना सबसे ज्यादा अच्छा लगता है जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए ओपनिंग की थी। यह शायद एक प्रयोग था और उस प्रयोग ने प्रभाव डाला, क्योंकि उन्होंने 4 मैचों में 76 रन के हाई स्कोर के साथ 135 रन बनाए। कुल मिलाकर

सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा, बताया किस पोजिशन पर उनको बल्लेबाजी करना सबसे ज्यादा अच्छा लगता है

Article Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा, बताया किस पोजिशन पर उनको बल्लेबाजी करना सबसे ज्यादा अच्छा लगता है जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए ओपनिंग की थी। यह शायद एक प्रयोग था और उस प्रयोग ने प्रभाव डाला, क्योंकि उन्होंने 4 मैचों में 76 रन के हाई स्कोर के साथ 135 रन बनाए।

Article Advertisement

कुल मिलाकर, उन्होंने एक सलामी बल्लेबाज के रूप में सभी को प्रभावित किया। ऐसे में सवाल उठ रहा था कि केएल राहुल की जगह उन्हीं से ओपनिंग कराई जाए, लेकिन सूर्या ने स्पष्ट बताया है कि उन्हें कौन सी पोजिशन पर बल्लेबाजी करना पसंद है। इंग्लैंड के खिलाफ दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने नंबर चार पर खेलते हुए शतक भी जड़ा था, लेकिन अब यह देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट उन्हें उस महत्वपूर्ण पद पर रखता है या उन्हें और डिमोट किया जाएगा। यहां तक कि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग को भी लगता है कि उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर सूर्यकुमार यादव का क्या कहना है, ये अपने आप में एक बड़ी बात है। सूर्यकुमार यादव ने टीओआई से बात करते हुए कहा, "मुझे हर पोजिशन पर बल्लेबाजी करना पसंद है: 1, 3, 4, 5। मुझे लगता है कि नंबर 4 मेरे लिए एक अच्छी पोजिशन है। जिस पोजिशन में, मैं बल्लेबाजी करने जाता हूं वह मुझे खेल को नियंत्रित करने की अनुमति देता है। जब मैं सात से 15 ओवर के बीच बल्लेबाजी करता हूं तो मुझे सबसे ज्यादा मजा आता है। मैं उस चरण में सकारात्मक रहने की कोशिश करता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने ऐसे बहुत से मैच देखे हैं, जहां टीमों का पावरप्ले शानदार होता है और अंत मजबूत होता है, लेकिन मुझे लगता है कि टी20 मैच में सबसे महत्वपूर्ण समय आठवें ओवर से लेकर 14वें ओवर तक का होता है। आपको उस चरण में पेडल को जोर से दबाने की जरूरत है। मैं ज्यादा जोखिम भरे शॉट नहीं खेलने की कोशिश करता हूं।" वह हमेशा V (कवर ड्राइव और प्वाइंट) में शॉट खेलना पसंद करते हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read