अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

कानपुर में डेंगू की दस्‍तक, 9 मरीजों में पुष्टि के बाद स्‍वास्‍थ्‍य और नगर निगम में अलर्ट; बदलता मौसम वायरस के लिए मुफीद

कानपुर में डेंगू की दस्‍तक, 9 मरीजों में पुष्टि के बाद स्‍वास्‍थ्‍य और नगर निगम में अलर्ट; बदलता मौसम वायरस के लिए मुफीद कानपुर में अचानक से डेंगू का कहर शुरू हो गया है। गर्मी और बारिश के चलते मौसम में आया बदलाव डेंगू वायरस के लिए मुफीद हो गया है। शुक्रवार सुबह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की जारी रिपोर्ट

कानपुर में डेंगू की दस्‍तक, 9 मरीजों में पुष्टि के बाद स्‍वास्‍थ्‍य और नगर निगम में अलर्ट; बदलता मौसम वायरस के लिए मुफीद

Article Advertisement

कानपुर में डेंगू की दस्‍तक, 9 मरीजों में पुष्टि के बाद स्‍वास्‍थ्‍य और नगर निगम में अलर्ट; बदलता मौसम वायरस के लिए मुफीद कानपुर में अचानक से डेंगू का कहर शुरू हो गया है। गर्मी और बारिश के चलते मौसम में आया बदलाव डेंगू वायरस के लिए मुफीद हो गया है।

Article Advertisement

शुक्रवार सुबह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की जारी रिपोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा दिया है। 9 डेंगू पॉजिटिव मरीजों में संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमों को अलर्ट कर दिया है। दोनों विभागों की टीमें डेंगू मरीजों को घरों पर पहुंच गईं। सैम्पलिंग के बाद फागिंग का काम शुरू कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में शुक्रवार को मोहिता मिश्रा (45) सिविल लाइंस, बबिता(26) सूटरगंज ग्वालटोली, क्षितिज गुप्ता (23) नमक फैक्ट्री गणेश नगर, रामनरेश (42) खाडे़पुर कर्रही रोड ठाकुर चौराहा, हरि नारायण (42) घाटमपुर, अखिलेश कुमार (35) मैथा, रीना सैनी (28) मैथा, सूरज(27) काशीपुर, खुशी(17) टंडन बाजार में डेंगू की पुष्टि हुई है। इससे पहले कानपुर में 20 और मरीजों को अलग-अलग दिनों में डेंगू की पॉजिटिव रिपोर्ट जारी हुई थी। इस साल कानपुर में 833 सैम्पलों में 29 में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है लेकिन पहली बार शुक्रवार ने इस साल का रिकार्ड बनाया है, जब सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज रिपोर्ट हुए हैं। इस सीजन में 8 केस सिर्फ उर्सला अस्पताल के सैम्पलों में मिले हैं। एसीएमओ कानपुर नगर डॉ.आरएन सिंह के मुताबिक मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट मिलते ही सभी मरीजों के घरों पर टीमें भेजकर डेंगू मच्छरों को मारने का एक्शन लिया गया है। सभी की हालत सामान्य है। विभाग की मानीटरिंग टीम हर दो घंटे में निगरानी कर रही है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read