अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

घर से खेलने निकले बच्ची का चार दिनों से कोई अतापता नहीं

घर से खेलने निकले बच्ची का चार दिनों से कोई अतापता नहीं राकेश यादव:- बछवाड़ा, बेगूसराय:- बड़े हीं चुलबुली एवं चंचल स्वभाव की बच्ची थी श्रृष्टि। अभी तो उसने दुनियां में कदम हीं रखा था। भला उसकी किसी से क्या दुश्मनी हो। फिर उसे जमीन खा गया या आसमान निगल गया। आखिर क्या हुआ, कहां लापता हो गई नन्ही सी पर

घर से खेलने निकले बच्ची का चार दिनों से कोई अतापता नहीं

Article Advertisement

घर से खेलने निकले बच्ची का चार दिनों से कोई अतापता नहीं राकेश यादव:- बछवाड़ा, बेगूसराय:- बड़े हीं चुलबुली एवं चंचल स्वभाव की बच्ची थी श्रृष्टि। अभी तो उसने दुनियां में कदम हीं रखा था। भला उसकी किसी से क्या दुश्मनी हो। फिर उसे जमीन खा गया या आसमान निगल गया।

Article Advertisement

आखिर क्या हुआ, कहां लापता हो गई नन्ही सी परी श्रृष्टि? कोई उसे खोज कर ला दो.... यह सवाल उस रोते-बिलखते परिजनों का है। जिसके जिगर के टुकड़े नन्ही सी बिटिया श्रृष्टि कुमारी अचानक लापता हो गई। बताते चलें कि चमथा गांव में घर से खेलने निकले लगभग पांच वर्षीय बच्ची का कोई अता-पता नहीं चल सका है। बच्ची के अचानक लापता होने की लिखित शिकायत परिजनों नें बछवाड़ा थाने में दर्ज कराया है। परिजनों नें बताया कि विगत दिनों उक्त बच्ची अपने ननिहाल चमथा गोप टोल निवासी पृथ्वी राय के यहां आयी थी। जबकि उक्त बच्ची श्रृष्टि कुमारी बुधवार की शाम को अपने ननिहाल से खेलने हेतु घर से निकली थी। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर घर वालों की परेशानी बढ़ गयी। परिजनों नें रात भर अपने स्तर से लापता बच्ची को खोजबीन करने का काफी प्रयास किया, मगर कोइ सफलता नहीं मिली। तत्पश्चात अगले दिन लापता बच्ची के पिता पटना जिले के विरगंज थाना अंतर्गत रवासपुर निवासी रौशन कुमार नें थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। साथ हीं बच्ची के परिजनों नें बताया कि लापता बच्ची का रंग गोरा है, और वह गुलाबी रंग का फ्राॅक पहने हुए है। वह गुलाबी रंग का श्वेटर एवं हाफ जिंस पैंट पहने हुए व खाली पैर है। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सुमन नें बताया कि बच्ची के लापता होने की सुचना प्राप्त हुइ है। खोजबीन जारी है, मिलने के पश्चात हीं परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read