अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
India

चमथा से लापता बच्ची का शव कुंए से बरामद

चमथा से लापता बच्ची का शव कुंए से बरामद बछवाड़ा, बेगूसराय:- चमथा गांव के गोप टोल मुहल्ले से जिस लापता बच्ची को खोजने हेतु पुलिस व परिजनों को खोजने में पसीने छूट रहे थें, उसका शव घर के समीप ही परित्यक्त पड़े कुंए से बरामद किया गया। बताते चलें कि पटना जिले के दीदारगंज, कच्चीदरगाह स्थित रवासपुर गांव नि

चमथा से लापता बच्ची का शव कुंए से बरामद

Article Advertisement

चमथा से लापता बच्ची का शव कुंए से बरामद बछवाड़ा, बेगूसराय:- चमथा गांव के गोप टोल मुहल्ले से जिस लापता बच्ची को खोजने हेतु पुलिस व परिजनों को खोजने में पसीने छूट रहे थें, उसका शव घर के समीप ही परित्यक्त पड़े कुंए से बरामद किया गया।

Article Advertisement

बताते चलें कि पटना जिले के दीदारगंज, कच्चीदरगाह स्थित रवासपुर गांव निवासी रौशन कुमार की पांच वर्षीय पुत्री श्रृष्टि कुमारी गत 23 नवंबर को अपनी मां के साथ ननिहाल चमथा गोप टोल आइ थी। ननिहाल में हीं अगले दिन शाम को अन्य बच्चों के साथ घर से खेलने निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गयी। तत्पश्चात परिजनों नें अपने स्तर से उक्त लापता बच्ची की काफी खोजबीन की मगर कोई अता-पता नहीं चल सका। मामले को लेकर लापता बच्ची के चाचा चंद्रमनी कुमार नें बछवाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायाा था। इसके बाद से पुलिस एवं परिजनों के द्वारा लगातार उक्त लापता बच्ची की खोजबीन की जा रही थी। शुक्रवार की दोपहर किसी ग्रामीण के द्वारा घर के समीप हीं परित्यक्त पड़े कुंए में एक लाश होने की सुचना मिली। इसके बाद परिजनों एवं ग्रामिणों में यह खबर जंगल की आग तरह फ़ैल गयी। बहुत लंबे समय से कुंआ परित्यक्त पड़े रहने के कारण शव को निकलने पहुंचे ग्रामीणों व पुलिस बल को काफी सरांध बदबू का सामना करना पड़ रहा था। काफी मशक्कत के बाद उक्त ला‌पता बच्ची के शव को कुंए से बाहर निकाला जा सका। थानाध्यक्ष नें बताया कि खेलने के क्रम में हीं उक्त बच्ची कुंए में गिरे गयी। दस दिनों तक शव कुएं में रहने के कारण शव स्थति नाज़ुक बनी हुती थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read