सिंचाई कर रहे किसान की करंट लगने से मौत, आक्रोशित ग्रामीणों नें घंटों रखा सड़क जाम बछ्वाड़ा, बेगूसराय:- नारेपुर पुर्वी स्थित लक्ष्मीधाम मुहल्ले निवासी एक किसान की मौत विधुत स्पर्शाघात से हो गयी।
मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों नें बछवाड़ा-मंसुरचक व बछवाड़ा-कादराबाद पथ के चौराहे को जाम कर दिया।
India
सिंचाई कर रहे किसान की करंट लगने से मौत, आक्रोशित ग्रामीणों नें घंटों रखा सड़क जाम
सिंचाई कर रहे किसान की करंट लगने से मौत, आक्रोशित ग्रामीणों नें घंटों रखा सड़क जाम बछ्वाड़ा, बेगूसराय:- नारेपुर पुर्वी स्थित लक्ष्मीधाम मुहल्ले निवासी एक किसान की मौत विधुत स्पर्शाघात से हो गयी। मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों नें बछवाड़ा-मंसुरचक व बछवाड़ा-कादराबाद पथ के चौराहे को जाम कर दिया। उक्त

Article Advertisement
Article Advertisement
उक्त वारदात उस समय हुई जब उपरोक्त मुहल्ले निवासी राजकुमार महतो का 22 वर्षीय पुत्र सिंटु कुमार बगल के खेत में सिंचाई के लिए गया था।
जहां पानी पटवन के दौरान हीं खेत के मेंढ पर लगाए गए विधुत पोल के सपोर्ट स्टेक को छु जाने के कारण वह विधुत स्पर्शाघात का शिकार होकर गंभीर रूप से झुलस गया।
आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों की मदद से उक्त झुलसे किसान को इलाज हेतु नीजी क्लिनिक ले जाया गया।
जहां चिकित्सकों नें उक्त किसान को मृत घोषित कर दिया।
किसान की मौत की खबर पाकर गांव में कोहराम मच गया।
आक्रोशित ग्रामीणों नें इस विधुत स्पर्शाघात को विधुत विभागीय चुक मान कर बछवाड़ा-कादराबाद व बछवाड़ा-कादराबाद पथ के चौराहे को जाम कर दिया।
इस क्रम में आक्रोशित लोगों नें विधुत विभाग एवं जिला प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
लगभग एक घंटे तक सड़क जाम के बाद बीडीओ पुजा कुमारी, एएसआई शशीभुषण कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ सड़क जाम हटाने पहुंचे।
अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच घंटों मान-मनौव्वल का दौर चला।
बावजूद इसके आक्रोशित ग्रामीणों नें अधिकारियों की एक न सुनी।
इसपर बछवाड़ा बीडीओ नें मृत किसान को परिवारिक लाभ योजना अंतर्गत बीस हजार रूपए देने की घोषणा की।
बावजूद इसके आक्रोशित ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे।
लोगों द्वारा विधुत विभाग के अधिकारियों को वहां आने की मांग कर रहे थे।
सड़क जाम के लगभग तीन घंटे बाद देर शाम विधुत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व ग्रामीणों के टेलीफोनिक वार्ता के बाद जाम को समाप्त कराया जा सका।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

India
भगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
