दूल्हा शराबी, नहीं करूंगी शादी…बेगूसराय में मचा ‘बवाल’; बारातियों को बनाया बंधक Begusarai Bride Denied for Marriage with Drunk Groom: बिहार के बेगूसराय में एक अजीबो-गरीब मामला निकल कर सामने आ रहा है।
दूल्हे को नशे में धुत्त देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार किया तो परिजनों ने बारात को बंधक बना लिया।
आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
Begusarai Wedding Clash: आए हम बराती बारात लेके, जाएंगे दुल्हन को अपने साथ लेके… ये गाना अक्सर शादियों में सुनने को मिलता है।
वैसे तो शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को विदा कराके घर ले जाता है, लेकिन शराबबंदी वाले बिहार में एक अलग ही माजरा देखने को मिला है।
दूल्हे के शराबी होने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और लड़की के परिजनों ने दहेज में दी गई रकम वापस मांग ली।
रकम ना लौटाने पर दूल्हा समेत पूरी बारात को बंधक बना लिया गया।
यह मामला बेगूसराय के तेयाय थाना में काजी रसलपुर गांव का है।
इस फैसले के बाद एक तरफ जहां लोग लड़की पक्ष की हिम्मत की दाद दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ बिहार की शराबबंदी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
स्टेज पर गिरा नशेड़ी दूल्हा काजीरसलपुर गांव में शादी का जश्न चल रहा था।
सारे रीति रिवाज पूरे किए जा रहे थे।
इस दौरान दनियालपुर तेघरा से बारात काजीरसलपुर आई और लोगों ने गाजे बाजे के साथ नाच गाना शुरू कर दिया।
दरवाजे लगाने की रस्म की जा रही थी, वहीं देव स्थान में दुल्हे राजा को ले जाया गया।
जहां दुल्हे राजा लड़खड़ाने लगे।
इसकी खबर गांव के लोगों को लगी और चर्चा होने लगी कि लड़का शराब पीकर आया है।
दूल्हा शराबी निकला।
बारात द्वार पर पहुंची तो घर कि महिलाएं लड़के का परिछण करने पहुंची।
तभी नशे में धुत्त दूल्हे राजा स्टेज पर गिर पड़े।
ऐसे में परिजनों ने नशेडी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया।
परिजनों ने वापस मांगा उपहार शराबबंदी वाले बिहार मे शराबी दुल्हा होने की खबर परिजन को लगी।
उन्होंने अपनी लाड़ली की शादी शराबी दूल्हे से करने से मना कर दिया।
वहीं लोगों ने बारात को बंधक बना कर रखा।
यह ड्रामा रातभर चला।
परिजनों ने दूल्हे और दूल्हे के पिता से उपहार के रूप मे दिए रुपए की मांग की और शराबी दूल्हे को परिजन के साथ बंधक बना लिया।
लड़की के पिता ने बेटी की शादी के लिए महाजन से कर्ज लिया था।
ऐसे में परिजने शादी की रकम लौटाने पर डटे रहे और पैसा वापस न करने पर सभी को बंधक बना लिया।
दूल्हे ने दी सफाई मामला बढ़ता देखकर दूल्हे के परिवार वालों ने इस पर सफाई देना शुरू कर दिया।
दूल्हे के घर वालों का कहना है कि उन्हें नहीं पता दूल्हे ने कैसे नशा कर लिया।
वहीं दूल्हे ने सफाई देते हुए कहा कि उसके दोस्तों ने नशे की गोली खिला दी थी, जिससे उसे नशा हो गया।
हालांकि लड़की पक्ष ने सारी सफाईयों को नजरअंदाज करते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया।
लड़की वालों का कहना था कि दहेज का पैसा लौटाकर बारात वापस ले जाओ।
Crime
दूल्हा शराबी, नहीं करूंगी शादी…बेगूसराय में मचा ‘बवाल’; बारातियों को बनाया बंधक
दूल्हा शराबी, नहीं करूंगी शादी…बेगूसराय में मचा ‘बवाल’; बारातियों को बनाया बंधक Begusarai Bride Denied for Marriage with Drunk Groom: बिहार के बेगूसराय में एक अजीबो-गरीब मामला निकल कर सामने आ रहा है। दूल्हे को नशे में धुत्त देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार किया तो परिजनों ने बारात को बंधक बना लिया। आइए

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

Crime
पुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Crime
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार पर हमला, कांग्रेस बोली- महंगाई मैन मोदी की वसूली शुरू

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


