Begusarai: स्मार्टफोन पर गेम खेल रहे थे दोस्त, अचानक बढ़ा विवाद और गोली मारकर ले ली जान Begusarai Crime News: बेगूसराय के बारों गांव में गेम खेलते समय 2 दोस्तों के बीच विवाद हुआ, जिसके चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
Education
Begusarai: स्मार्टफोन पर गेम खेल रहे थे दोस्त, अचानक बढ़ा विवाद और गोली मारकर ले ली जान
Begusarai: स्मार्टफोन पर गेम खेल रहे थे दोस्त, अचानक बढ़ा विवाद और गोली मारकर ले ली जान Begusarai Crime News: बेगूसराय के बारों गांव में गेम खेलते समय 2 दोस्तों के बीच विवाद हुआ, जिसके चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। Begusarai Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बा

Article Advertisement
Article Advertisement
Begusarai Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारों गांव में दो दोस्तों के बीच गेम खेलने के दौरान हुए विवाद ने भयानक मोड़ ले लिया।
बता दें, दो दोस्तों के बीच गेम खेलने के दौरान विवाद में एक दोस्त ने ही दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी।
इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
वहीं, युवक की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है।
मृतक युवक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारों गांव के रहने वाले राहुल कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि घर के पीछे तीन-चार दोस्तों के साथ राहुल आपस में गेम खेल रहे थे, तभी किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते यह घटना हुई।
घटनास्थल पर ही युवक ने तोड़ा दम गोली चलते ही मौके पर इधर-उधर लोग भागने लगे।
वहीं, राहुल कुमार की घटनास्थल पर ही गोली लगने से मौत हो गई।
इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फुलवरिया थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
इस घटना के संबंध में तेघरा डीएसपी डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया है कि एक युवक की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली है।
उन्होंने बताया है कि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि किस कारण से राहुल कुमार को गोली मारकर हत्या की गई है।
फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
10वीं का छात्र था मृतक ग्रामीणों के अनुसार, मृतक युवक अपने गांव में नहीं रहता था।
वह अपने किसी रिश्तेदार के यहां चकिया थाना क्षेत्र में रहता था।
वह कुछ दिन पहले ही 10वीं की परीक्षा देने आया था।
शनिवार को अपने दोस्तों के साथ घर के पास ही फोन पर गेम खेल रहा था और इस हादसे का शिकार हो गया।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
