बेगूसराय में लूट के दौरान कबाड़ व्यवसाई को मारी गोली, बाइक से आए तीन बदमाशों ने लूटे 5 लाख रुपए - BEGUSARAI LOOT बेगूसराय में दिनदहाड़े लूट के दौरान कबाड़ व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. लूट कितने रुपये की हुई पुलिस छानबीन कर रही है- बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट और मर्डर की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना में अपराधियों ने कबाड़ व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना उस वक्त हुई जब कबाड़ व्यवसायी तक़रीबन पांच लाख रुपये कलेक्शन कर बेगूसराय से बलिया अपने एक अन्य सहयोगी के साथ घर लौट रहा था. बेगूसराय में लूट के दौरान हत्या : कबाड़ व्यवसाई जब अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ लौट रहा था तभी तीन की संख्या में मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने व्यापारी को घेर लिया और लूटपाट की. विरोध करने पर कबाड़ व्यवसायी को गोली मार दी गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. लाखो थाना क्षेत्र में हुई वारदात : यह वारदात लाखो थाना क्षेत्र के इनियार और पंसल्ला के बीच एनएच-31 पर हुई. घटना के बाद मौके पर हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए और इस वीभत्स हत्या पर नाराजगी जाहिर की. मृतक की हुई पहचान : बताया गया कि मृतक युवक बलिया थाना क्षेत्र का निवासी राहुल पोद्दार था, जो कबाड़ और बैटरी दोनों का कारोबार करता था. परिजन निशा कुमारी ने बताया कि राहुल मोटरसाइकिल पर एक अन्य व्यक्ति के साथ लौट रहा था. उसके पास लगभग पांच लाख रुपये थे. इसी दौरान अपराधियों ने घेर कर लूटपाट शुरू की. सिर में मारी गोली : लूटपाट के दौरान बीच में बैठे अपराधी ने राहुल को सिर में गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पीछे बैठे व्यक्ति को भी गोली मारने की कोशिश की गई लेकिन वह गिर पड़ा और अपराधी उसे छोड़कर फरार हो गए. मौके पर पहुंचे एसपी : घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई. वहीं, लोगों ने घटना के विरोध में एनएच-31 को जाम कर दिया और शव को सड़क पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीम जांच में जुटी : एसपी मनीष कुमार ने बताया कि ''राहुल पोद्दार मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे, तभी अपराधियों ने घेरकर गोली मार दी. राहुल के पास से एक बैग लूटा गया है, जिसमें कितनी राशि थी, इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस की एक टीम अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है. एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है.''
Article Advertisement
Bihar
बेगूसराय में लूट के दौरान कबाड़ व्यवसाई को मारी गोली, बाइक से आए तीन बदमाशों ने लूटे 5 लाख रुपए - BEGUSARAI LOOT
बेगूसराय में लूट के दौरान कबाड़ व्यवसाई को मारी गोली, बाइक से आए तीन बदमाशों ने लूटे 5 लाख रुपए - BEGUSARAI LOOT बेगूसराय में दिनदहाड़े लूट के दौरान कबाड़ व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. लूट कितने रुपये की हुई पुलिस छानबीन कर रही है- बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
