अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Education

‘आपके राज ने बिहार को लालटेन युग में पहुंचाया’, लालू यादव पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

‘आपके राज ने बिहार को लालटेन युग में पहुंचाया’, लालू यादव पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से लालू यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू राज ने बिहार को लालटेन युग में पहुंचा दिया था। इसके साथ ही लालू यादव को विकास पर बहस करने की खुली चुनौत

‘आपके राज ने बिहार को लालटेन युग में पहुंचाया’, लालू यादव पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Article Advertisement

‘आपके राज ने बिहार को लालटेन युग में पहुंचाया’, लालू यादव पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से लालू यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू राज ने बिहार को लालटेन युग में पहुंचा दिया था।

Article Advertisement

इसके साथ ही लालू यादव को विकास पर बहस करने की खुली चुनौती दी है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। एक ओर जहां राजनीतिक दल राज्य की जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इन पार्टियों के नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। इसी बीच बेगूसराय के सांसद और सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर जमकर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने लालू यादव को बिहार में उनकी सरकार के दौरान अपराध और घोटालों को लेकर आड़े हाथ लिया। साथ ही उन्होंने लालू यादव को चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि लालू ने अपने राज में बिहार को लालटेन युग में पहुंचा दिया था। ---विज्ञापन---   लालू यादव को खुली चुनौती मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू के राज में अपहरण और लूट जैसी घटनाएं लगातार होती थीं। लेकिन जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार की सत्ता आई है, तब से देश में और बिहार में विकास की गंगा बह रही है। इस दौरान उन्होंने लालू यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर लालू को बिहार के विकास पर बहस करनी है, तो वह फ्रेजर रोड के पास गांधी मैदान में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि लालू इस बहस के लिए भाजपा और एनडीए में से किसी को भी चुन सकते हैं। लालटेन युग में पहुंच गया था बिहार मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव की सरकार में बिहार लालटेन युग में पहुंच गया था। आज बिहार में और बिहार के बच्चों में बिजली मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि 30 साल पहले बिहार में एक ही धंधा था, लालू राज का फिरौती और अपहरण का धंधा। उन्हें तो ये सब जुमलेबाजी ही दिखेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि 20 साल में नीतीश कुमार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार विकास का मील का पत्थर साबित हुआ है। बयानबाजी का जवाब इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्कूल को लेकर लगातार विपक्ष की तरफ से की गई बयानबाजी का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री मधुबनी पहुंच रहे हैं। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी मंच से एक बार फिर बिहार को बड़ा सौगात देने जा रहे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read