संन्यास वापस लेने के लिए तैयार धाकड़ खिलाड़ी, बस एक फोन कॉल का है इंतजार इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।
लेकिन अब फिर से स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से अपना संन्यास वापस लेने का मन बना लिया है।
Ben Stokes Retirement Back: इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों इंजरी के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं।
लंबे समय से स्टोक्स इंजरी से जूझ रहे हैं।
जिसके चलते स्टोक्स ने आईपीएल 2024 भी नहीं खेला था।
साल 2023 में भारत में वनडे विश्व कप खेला गया था।
इस विश्व कप में इंग्लैंड टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।
टूर्नामेंट में बेन स्टोक्स भी टीम का हिस्सा थे, लेकिन विश्व कप के बाद स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।
इसके अलावा चोट के चलते स्टोक्स टी20 विश्व कप 2024 में भी नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब इस ऑलराउंडर ने चैपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलने की इच्छा जाहिर की है, जो वनडे फॉर्मेट में खेली जाएगी।
स्टोक्स को एक फोन कॉल का इंतजार खराब फिटनेस के चलते स्टोक्स लंबे समय से लगातार क्रिकेट नहीं खेल पा रहे हैं।
इंजरी का असर उनके प्रदर्शन पर भी पड़ा था।
लेकिन अब स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से अपना संन्यास वापस लेने के साथ-साथ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलने का मन बना लिया है।
हालांकि उनको एक खास शख्स की कॉल का इंतजार हो रहा है।
स्काई स्पोर्ट्स को स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए तीसरे वनडे मैच के बाद एक इंटरव्यू दिया।
जिसमें स्टोक्स ने कहा कि मैनें इंग्लैंड के लिए काफी वनडे मैच खेले हैं।
जो भी मैंने इस फॉर्मेट में हासिल किया है उससे मैं काफी खुश हूं।
ऐसे में अगर मुझे किसी तरह टीम में शामिल करने की योजना बनती है और मुझे ब्रेंडन मैकुलम का फोन आता है कि आकर तुम्हें खेलना है तो मेरा जवाब हां होगा।
बेन स्टोक्स का वनडे करियर बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 114 वनडे मैच खेले थे।
जिसकी 99 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए स्टोक्स ने 3463 रन बनाए थे।
जिसमें उनके बल्ले से 5 शतक और 24 अर्धशतक निकले थे।
वनडे में उनकी बेस्ट पारी 182 रनों की थी।
इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए स्टोक्स ने 74 विकेट चटकाए थे।
जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 61 रन देकर 5 विकेट लेना था।
Article Advertisement
Sports
संन्यास वापस लेने के लिए तैयार धाकड़ खिलाड़ी, बस एक फोन कॉल का है इंतजार
संन्यास वापस लेने के लिए तैयार धाकड़ खिलाड़ी, बस एक फोन कॉल का है इंतजार इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन अब फिर से स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से अपना संन्यास वापस लेने का मन बना लिया है। Ben Stokes Retirement Back: इंग्लैंड टेस

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
