Bihar
योजना के लाभ से वंचित हैं महादलित
Published: 9/12/2019, 10:23:11 am•173 views•Seemanchal Live
योजना के लाभ से वंचित हैं महादलित लखीचंद साहू हाई स्कूल परिसर में रविवार को जवान किसान मोर्चा के तत्वावधान में दलित-महादलितों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड संयोजक अरुण पासवान ने की। दलित महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार कोशी ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा दलित और महादलितों क

योजना के लाभ से वंचित हैं महादलित लखीचंद साहू हाई स्कूल परिसर में रविवार को जवान किसान मोर्चा के तत्वावधान में दलित-महादलितों की बैठक हुई।
इसकी अध्यक्षता प्रखंड संयोजक अरुण पासवान ने की।
दलित महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार कोशी ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा दलित और महादलितों के लिए जो योजना बनाई गई है वह सरजमीं पर कहीं नहीं दिख रहा है।
कहा कि दलित-महादलितों को भूमि नहीं रहने के कारण इनका समुचित विकास नहीं हो रहा है।
महादलितों के भूमिहीन रहने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय योजना से वंचित होना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा प्रखंड के एक भी मुसहरी टोला में शौचालय का निर्माण नहीं किया गया है।
लेकिन पंचायत को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है।
आज भी हमारी मां-बहन घर से बाहर जाकर शौच के लिए जाती है।
गांव में स्कूल रहते हुए दलित महादलितों का बच्चा अशिक्षित है।
लेकिन इसके लिए सरकार कोई पहल नहीं कर रही है।कहा कि विधानसभा चुनाव होने वाला है।
अभी से ही सरकार दलित-महादलितों को जमीन के बदले 60 हजार रुपया देकर ठगने का काम कर रही है।
60 हजार रुपये में महादलित कहां से जमीन खरीद पाएंगे।
उन्हें पैसे की नहीं जमीन की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि सरकार भूमिहीन परिवारों को अपने स्तर से भूमि मुहैया कराए।
प्रधानमंत्री आवास योजना, लेबर कार्ड, मनरेगा कार्य, बिजली बिल में सुधार, जल नल योजना के तहत घर-घर पानी की सुविधा उपलब्ध कराएं अन्यथा दलित महादलित के हक के लिए जिला मुख्यालय में आंदोलन करेगी।
मौके पर लालू देवी, रेणु देवी, मीरा देवी, संजना देवी, जानकी देवी, रीना देवी, पंकज सिंह, चंद्रशेखर सादा, बासु सादा, डोमी पासवान, महेंद्र पासवान, रामविलास पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Source -HINDUSTAN
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



