अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरामोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, बिहार को मिला सबसे बड़ा तोहफा: इन जिलों की तो लग गई लॉटरी!पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट नई नाइट ट्रेन का बनमनखी में स्वागत; ब‍िहार सीमांचल के यात्रियों को मिली बड़ी सुविधाभारत नेपाल सीमा पर चरस समेत तस्कर पकड़ाLIVE: रांची में छात्र आंदोलन खत्म होने की तैयारी, आंदोलन स्थल से हटाए जा रहे टेंटBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरामोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, बिहार को मिला सबसे बड़ा तोहफा: इन जिलों की तो लग गई लॉटरी!पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट नई नाइट ट्रेन का बनमनखी में स्वागत; ब‍िहार सीमांचल के यात्रियों को मिली बड़ी सुविधाभारत नेपाल सीमा पर चरस समेत तस्कर पकड़ाLIVE: रांची में छात्र आंदोलन खत्म होने की तैयारी, आंदोलन स्थल से हटाए जा रहे टेंट

Article Advertisement

boloindia.in
India

रैपिडो बुक किया और बन गया निशाना, बेंगलुरु में ऑटो माफिया का आतंक

रैपिडो बुक किया और बन गया निशाना, बेंगलुरु में ऑटो माफिया का आतंक बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में भी आम आदमी की आजादी और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऑटो चालकों की गुंडागर्दी और पुलिस की लापरवाही ने मिलकर एक परेशान करने वाली तस्वीर पेश की है। जब यात्री अपने विकल्प चुनने के लिए डरने लगें, तो यह साफ सं

रैपिडो बुक किया और बन गया निशाना, बेंगलुरु में ऑटो माफिया का आतंक
रैपिडो बुक किया और बन गया निशाना, बेंगलुरु में ऑटो माफिया का आतंक बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में भी आम आदमी की आजादी और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऑटो चालकों की गुंडागर्दी और पुलिस की लापरवाही ने मिलकर एक परेशान करने वाली तस्वीर पेश की है। जब यात्री अपने विकल्प चुनने के लिए डरने लगें, तो यह साफ संकेत है कि सिस्टम में सुधार की सख्त जरूरत है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई ही भविष्य में लोगों का भरोसा कायम रख सकती है। बेंगलुरु में एक युवक के साथ हुई डरावनी घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। युवक ने रेडिट पर पोस्ट कर बताया कि मेट्रो स्टेशन के बाहर रैपिडो बाइक टैक्सी बुक करना उसे इतना भारी पड़ गया कि कई ऑटो चालकों ने उसे घेर लिया और मारपीट तक की धमकी देने लगे। मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन पुलिस की प्रतिक्रिया ने युवक को और ज्यादा चौंका दिया। रैपिडो बुक करते ही शुरू हुआ हंगामा जैसे ही युवक ने मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलकर रैपिडो बुक किया, एक ऑटो चालक ने जबरदस्ती रोकते हुए कहा, “बुक मत कर, मैं ले जाता हूं।” जब युवक ने उसकी बात अनसुनी कर दी तो ऑटो वाला भड़क गया और वहां मौजूद बाकी ऑटो चालकों को बुला लिया। सभी मिलकर चिल्लाने लगे और गुस्सा जाहिर किया कि वह ऑटो की जगह बाइक टैक्सी क्यों ले रहा है।   बदसलूकी के जवाब में युवक ने किया विरोध, फिर बिगड़ा मामला युवक ने बताया कि जब बात ज्यादा बढ़ गई तो उसने गुस्से में उन्हें मिडिल फिंगर दिखा दी जो बाद में उसे भारी पड़ गई। यह देखकर एक ऑटो चालक ने रैपिडो बाइक का रास्ता रोक लिया और सीधे धमकियां देनी शुरू कर दीं। थोड़ी ही देर में कुछ और लोग भी वहां आ गए और चारों ओर से घेरकर डराने लगे। मिली जान से मारने की धमकी पोस्ट के अनुसार, ऑटो चालकों ने धमकाते हुए कहा कि “तेरा हाथ काट देंगे”, “ज़िंदगी नर्क बना देंगे” और “इस शहर में तुझे चलने नहीं देंगे।” उन्होंने यहां तक कहा कि “हमें किसी पुलिस, DC-SP का डर नहीं है, हम लोकल हैं और जो चाहें कर सकते हैं।” ये बातें सुनकर युवक सहम गया और तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल किया। पुलिस आई लेकिन रवैया चौंकाने वाला पुलिस मौके पर पहुंची तो जरूर, लेकिन युवक के अनुसार उन्होंने पहले उसे ही डांट दिया कि मिडिल फिंगर क्यों दिखाई। साथ ही ऑटो चालकों को सिर्फ समझाने की बजाय, एक पुलिसकर्मी ने तो यह तक कह दिया – “दो मार के छोड़ दो।” इससे युवक को लगा कि पुलिस और ऑटो वालों के बीच पहले से जान-पहचान है।   सोशल मीडिया पर उठी आवाज इस घटना की जानकारी जब युवक ने रेडिट पर साझा की तो सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि इस घटना को ट्विटर (X) और बड़े न्यूज चैनलों के साथ साझा किया जाए ताकि प्रशासन तक आवाज पहुंचे और ऐसे घटनाओं पर सख्त कार्रवाई हो सके। मामला अभी गरम है और शहर में ऑटो चालकों की गुंडागर्दी पर सवाल उठ रहे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read