अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाहीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाही

Article Advertisement

Crime

मैनेजर का मर्डर करने निकला, अचानक चलती बस में कंडक्टर को घोंप दिया चाकू; ये थी वजह… वीडियो वायरल

मैनेजर का मर्डर करने निकला, अचानक चलती बस में कंडक्टर को घोंप दिया चाकू; ये थी वजह… वीडियो वायरल कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने चलती बस में कंडक्टर को चाकू घोंप दिया। चौंकाने वाली एक और बात भी सामने आई है। यह शख्स किसी और आदमी का मर्डर करने के

मैनेजर का मर्डर करने निकला, अचानक चलती बस में कंडक्टर को घोंप दिया चाकू; ये थी वजह… वीडियो वायरल

Article Advertisement

मैनेजर का मर्डर करने निकला, अचानक चलती बस में कंडक्टर को घोंप दिया चाकू; ये थी वजह… वीडियो वायरल कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने चलती बस में कंडक्टर को चाकू घोंप दिया। चौंकाने वाली एक और बात भी सामने आई है। यह शख्स किसी और आदमी का मर्डर करने के लिए अपने साथ चाकू लाया था। Karnataka Crime News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 25 साल के युवक ने चलती बस में कंडक्टर को चाकू घोंप दिया। आरोपी ने BMTC की वोल्वो बस में वारदात को अंजाम दिया। कंडक्टर को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नौकरी से निकाले जाने पर नाराज था। हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले BPO कर्मचारी था, जिसको नौकरी से निकाल दिया गया था। आरोपी का नाम हर्ष सिन्हा है, जो मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है। कंडक्टर ने युवक से कहा था कि वह दरवाजे से हटकर खड़ा हो। जिसके बाद आरोपी ने आपा खो दिया और कंडक्टर को चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई।   चलती बस में वारदात के बाद घायल हुए 45 साल के कंडक्टर योगेश को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी फुटबोर्ड पर खड़ा था। तभी योगेश ने उसे ऊपर आने के लिए कहा तो उसने गुस्से में कंडक्टर पर अटैक कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमले से पहले दोनों के बीच हल्की नोंकझोंक हुई थी। आरोपी हर्ष को 20 सितंबर को नौकरी से निकाल दिया गया था। आरोपी अपने पूर्व मैनेजर से नाराज था। आरोपी ने मैनेजर को मारने का प्लान बनाया था और वह अपने साथ चाकू लेकर घूम रहा था। पुलिस के अनुसार मामला व्हाइटफील्ड इलाके का है। वोल्वो बस में लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने हर्ष सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।   बस चालक ने दिखाई सूझबूझ वीडियो में दिख रहा है कि वारदात के बाद आरोपी ने मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC) की बस के अंदर तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। आरोपी फुटबोर्ड पर खड़ा था। जिसकी वजह से दूसरे लोगों को उतरने-चढ़ने में परेशानी आ रही थी। चाकू घोंपने के बाद आरोपी ने दूसरे यात्रियों को बस खाली करने की धमकी दी। जिसके बाद बस चालक सिद्धलिंगस्वामी ने दरवाजा बंद किया और आरोपी को अकेले बस में छोड़ बाहर कूद गया। इसके बाद आरोपी ने हथौड़ा लेकर तोड़फोड़ की।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read