Best Camera के लिए iPhone 16 खरीदने वालों को रुला सकता है ये अपडेट, जानें कैसे iPhone 17 Series Leaks: एप्पल जल्द ही iPhone 16 सीरीज पेश करने वाला है लेकिन इससे पहले ही iPhone 17 से जुड़े कुछ लीक्स सामने आए हैं जिसमें बताया गया है कि GEN iPhone कई बड़े कैमरा अपग्रेड के साथ आएगा।
iPhone 17 Series Leaks: iPhone 16 सीरीज कुछ हफ्तों बाद लॉन्च होने वाली है और इससे पहले ही नेक्स्ट GEN iPhone 17 सीरीज के भी लीक पहले ही ऑनलाइन दिखाई देने लगे हैं।
एक ताजा लीक से पता चला है कि iPhone 17 सीरीज के सभी चार मॉडल में कैमरे में बड़ा अपग्रेड मिलेगा।
डिवाइस में आगे की तरफ 24-मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
इस हिसाब से देखा जाए तो फ्रंट कैमरा में काफी वक्त बाद ये बाद बदलाव होने वाला है।
ऐसे में जो लोग फ्रंट कैमरा से बहुत ज्यादा वीडियो रिकॉर्ड करते हैं उनके लिए iPhone 17 ज्यादा बेहतर हो सकता है।
ये जानकारी हाल ही में Apple के विश्लेषक जेफ पु ने शेयर की है।
नए लाइनअप में होंगे ये चार मॉडल रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 17 लाइनअप में चार मॉडल शामिल होंगे, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Slim, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max मॉडल देखने को मिलेगा।
कहा जा रहा है कि इनमें छह प्लास्टिक लेंस एलिमेंट के साथ 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
यह मौजूदा iPhone 15 और आने वाली 16 सीरीज के मॉडल्स की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगा।
सिर्फ एक मॉडल में मिलेगा 24MP कैमरा जेफ पु द्वारा शेयर की गई रिपोर्ट Apple विश्लेषक मिंग-ची कुओ की रिपोर्ट से काफी मिलती जुलती है।
जनवरी में, कुओ ने संकेत दिया था कि iPhone 17 सीरीज में कम से कम एक मॉडल में छह-पीस लेंस के साथ 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
इसके अलावा भी कई रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि नेक्स्ट iPhone में बड़े अपग्रेड की संभावना है।
अब कहीं न कहीं ये अपडेट उन लोगों को रुला सकता है जो नई 16 सीरीज का वेट कर रहे हैं।
मिलेगी और भी बेहतर फोटो क्वालिटी नए 24-मेगापिक्सल रिजाल्यूशन कैमरा से फोटो की क्वालिटी और भी बेहतर होने की उम्मीद है, जिसमें ज्यादा डिटेल्स और क्लैरिटी मिलती है।
यह अपग्रेड उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा जो अक्सर अपनी फोटो को क्रॉप करते हैं, क्योंकि हाई रिज़ॉल्यूशन फोटो की क्वालिटी को खराब किए बिना पोस्ट-प्रोसेसिंग में ज्यादा अच्छी फोटो ऑफर करेगा।
जल्द आ रही iPhone 16 सीरीज iPhone 17 मॉडल अगले साल सितंबर 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है, हालांकि इसमें अभी एक साल से ज्यादा टाइम बाकी है।
इतनी दूर रिलीज होने के बावजूद, अभी से नेक्स्ट GEN iPhone के भी लीक्स सामने आने लगे हैं।
iPhone 16 सीरीज इस साल सितंबर में आने की उम्मीद है, जो लगभग आ ही गया है।
Apple जल्द ही iPhone 16 सीरीज के लॉन्च डेट का भी खुलासा कर सकता है।
Article Advertisement
Technology
Best Camera के लिए iPhone 16 खरीदने वालों को रुला सकता है ये अपडेट, जानें कैसे
Best Camera के लिए iPhone 16 खरीदने वालों को रुला सकता है ये अपडेट, जानें कैसे iPhone 17 Series Leaks: एप्पल जल्द ही iPhone 16 सीरीज पेश करने वाला है लेकिन इससे पहले ही iPhone 17 से जुड़े कुछ लीक्स सामने आए हैं जिसमें बताया गया है कि GEN iPhone कई बड़े कैमरा अपग्रेड के साथ आएगा। iPhone 17 Series Leaks

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
Digital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचें

Technology
WhatsApp में बड़ा बदलाव: अब चैटिंग का तरीका बदलने वाला है, जानिए नए फीचर्स से क्या बदलेगा

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
