अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Crime

मार के लटका दिया हमारा बेटा…आधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलने गया, सुबह सड़क किनारे पेड़ से टंगी मिली लाश

मार के लटका दिया हमारा बेटा…आधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलने गया, सुबह सड़क किनारे पेड़ से टंगी मिली लाश गांव के लोगों का कहना है कि प्रेमिका के घरवालों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर टांग दिया।   बिहार के कैमूर से प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला सामने आया है। यहां गांव में एक युवक की लाश पेड़

मार के लटका दिया हमारा बेटा…आधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलने गया, सुबह सड़क किनारे पेड़ से टंगी मिली लाश

Article Advertisement

मार के लटका दिया हमारा बेटा…आधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलने गया, सुबह सड़क किनारे पेड़ से टंगी मिली लाश गांव के लोगों का कहना है कि प्रेमिका के घरवालों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर टांग दिया।   बिहार के कैमूर से प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला सामने आया है। यहां गांव में एक युवक की लाश पेड़ से टंगी हुई मिली है। युवक की लाश मिलने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी सी फैल गई है। गांव के लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर उसे पेड़ से टांगा गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव का कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये घटना कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का है। मृतक की पहचान राजा बाबू के रूप में हुई है। प्रेम प्रसंग का था मामला स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक का गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। जिसके बारे में लड़की के परिवार वालों को पता चल गया है। लड़की के परिवार वालों ने युवक के घर जा कर धमकी भी दी थी। ऐसे में लोगों का मानना है कि युवक बीती रात अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर गया था। जहां प्रेमिका के घरवालों ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर टांग दिया। पेड़ से लटका मिला शव वहीं, युवक के परिवार का कहना है कि राजा बाबू बीती रात घर से निकल गया था। काफी देर होने के बाद घरवाले उसे ढूंढने के लिए निकले, बहुत खोजने के बाद भी राजा बाबू का कुछ पता नहीं चल पाया। फिर अगली सुबह कलौंज गांव के सिवान में पेड़ से लटका उसका शव मिला। इसके बाद से ही युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है, उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। आरोपो पर लड़की के पिता ने कहा वहीं, इन सभी आरोपो को लेकर लड़की के पिता का कहना है कि ये सच है कि बीती रात राजा बाबू उनके घर आया था। उसे उसकी पत्नी ने बताया की वो छत पर आया हुआ है। इसके बाद उन्होंने उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद क्या हुआ उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता। हालांकि युवक के परिवार वालों ने लड़की के घरवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।        

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read