भागलपुर: नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पीड़ित ने लगाई एसपी से न्याय की गुहार भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र स्थित सरदारपुर गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी ललन यादव द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप उसी गांव के बंटी यादव ने लगाया है Bhagalpur: हवस के दरिंदे हर समाज में खुलेआम घूम रहे हैं ऐसे लोग नाबालिग लड़कियों को अपने हवस का शिकार बनाते हैं, ऐसे में लोगों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है. ऐसा ही एक मामला भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने आ रहा है. भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र स्थित सरदारपुर गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी ललन यादव द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप उसी गांव के बंटी यादव ने लगाया है. पीड़िता के पिता बंटी यादव ने सिटी एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. नाबालिग लड़की के पिता ने पड़ोसी ललन यादव पर तीन महीने की अवधि में नाबालिग लड़की के साथ कथित रुप से कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR पीड़ित बच्ची के पिता बंटी यादव ने बताया की वह राजमिस्त्री का काम करता है. बच्ची की मां का चार साल पूर्व देहांत हो गया है. मेरे मजदूरी करने घर से बाहर जाने के बाद ललन यादव घर आकर मेरी बेटी के साथ छेड़ छाड़ करता था. उसके बाद आरोपी ने जबरन नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. साथ ही परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता रहा. घटना से डरी सहमी पीड़िता ने तीन महीने तक किसी को कोई बात नही बताई. जब नाबालिग लड़की गर्भवती हो गयी तो पिता बंटी यादव को इसकी जानकारी मिली. पीड़िता के पिता और चाची ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर पड़ोसी ललन यादव पर नाबालिग बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगाया. वहीं, स्थानीय मधुसुदनपुर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामले में FIR तक नहीं दर्ज की है. स्थानीय पुलिस द्वारा किसी तरह की कारवाई नही होता देख बंटी यादव अपनी नाबालिग बच्ची को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होनें सिटी एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई.
Article Advertisement
India
भागलपुर: नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पीड़ित ने लगाई एसपी से न्याय की गुहार
भागलपुर: नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पीड़ित ने लगाई एसपी से न्याय की गुहार भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र स्थित सरदारपुर गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी ललन यादव द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप उसी गांव के बंटी यादव ने लगाया है Bhagalpur: हवस के दरिंदे हर समाज में खुल

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
