भागलपुर में बम ब्लास्ट, 2 घायल, जांच में जुटी पुलिस कुछ ग्रामीणों का कहना है कि बम किसी ने दोनों बच्चों पर फेंका है, तो वहीं कुछ का कहना है कि बच्चों ने आम समझकर बम को उठा लिया और ब्लास्ट हो गया. फिलहाल, इस घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही हैं. बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां बम विस्फोट की घटना में 2 बच्चों के घायल होने की सूचना है. मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक, बम विस्फोट की घटना नाथनगर के मनोहरपुर इलाके में स्थित एक बाग में हुई. बम विस्फोट होने से 2 बच्चे घायल हुए हैं. घायल बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल बच्चों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बम विस्फोट जहां पर हुआ वहां बच्चे भी खेल रहे थे. विस्फोट की वजह से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है. मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. हालांकि, अभी तक मामले में पुलिस द्वारा किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. घायल बच्चे का नाम बालवीर बताया जा रहा है जबकि लड़की का नाम आयूषी है. बालवीर का एक पैर बम विस्फोट होने से बुरी तरह से घायल हो गया है. दोनों बच्चे मनोहरपुर गांव के रहने वाले हैं. 8 वर्षीय घायल बच्ची आयुषी के मुताबिक वह आम चुनने के लिए बगीचे में गई थी और तभी धमाका हुआ. क्या हुआ, कैसे हुआ उसके आगे की कहानी बच्ची नहीं बता पा रही है. बम बगीचे तक कैसे पहुंचा इसके बारे में अभी तक नहीं पता चल सका है. हालांकि, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि बम किसी ने दोनों बच्चे पर फेंका है तो वहीं कुछ का कहना है कि बच्चों ने आम समझकर बगीचे में बम उठाया और ब्लास्ट हो गया च्ची की हालत खतरे से बाहर मायागंज अस्पातल में इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि लड़की आयुषी की स्थिति खतरे से बाहर है लेकिन 12 वर्षीय लड़के बालवीर की हालत ज्यादा खराब है. उसका एक पैर बम के धमाके से उड़ गया है. उपचार किया जा रहा है. जरूरत पड़ने पर रेफर किया जाएगा. क्या कह रही है पुलिस?
Crime
भागलपुर में बम ब्लास्ट, 2 घायल, जांच में जुटी पुलिस
भागलपुर में बम ब्लास्ट, 2 घायल, जांच में जुटी पुलिस कुछ ग्रामीणों का कहना है कि बम किसी ने दोनों बच्चों पर फेंका है, तो वहीं कुछ का कहना है कि बच्चों ने आम समझकर बम को उठा लिया और ब्लास्ट हो गया. फिलहाल, इस घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही हैं. बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर

Article Advertisement
Article Advertisement
घटना को लेकर भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने कहा कि बगीचे में बम विस्फोट होने से दो बच्चे घायल हुए हैं. दोनों का मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है. मौके पर डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम पहुंच चुकी है. जल्द ही मामले का खुलासा करके दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
