अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

बिहार में कब्रिस्तान से शवों के सिर गायब, 6 महीने पहले दफनाई नानी का भी सिर्फ धड़ मिला

बिहार में कब्रिस्तान से शवों के सिर गायब, 6 महीने पहले दफनाई नानी का भी सिर्फ धड़ मिला Bhagalpur Beheading Dead Body From Grave: बिहार के भागलपुर में कोई कब्रिस्तान में कब्रों से शवों के सिर काटकर ले जा रहा है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवा

बिहार में कब्रिस्तान से शवों के सिर गायब, 6 महीने पहले दफनाई नानी का भी सिर्फ धड़ मिला

Article Advertisement

बिहार में कब्रिस्तान से शवों के सिर गायब, 6 महीने पहले दफनाई नानी का भी सिर्फ धड़ मिला Bhagalpur Beheading Dead Body From Grave: बिहार के भागलपुर में कोई कब्रिस्तान में कब्रों से शवों के सिर काटकर ले जा रहा है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Article Advertisement

वहीं पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। Bhagalpur Beheading Dead Body From Grave: बिहार के भागलपुर जिले में कब्रिस्तान में शव का सिर गायब हो रहे हैं। कई कब्रों में दफनाए गए शवों के सिर गायब हैं। ग्रामीणों को कब्रिस्तान में कब्रें खुदी हुई मिलीं। उनके अंदर गाड़े गए शवों के सिर नहीं हैं, लेकिन धड़ बाकी है। कब्रिस्तान में शव के सिर काटकर ले जाने की बात पूरे क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई है। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है, लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।   5 लाशों के सिर गायब हैरतंगेज मामला जिले के सन्हौला प्रखंड क्षेत्र के फाजीलपुर सकरामा पंचायत के असरफनगर गांव के कब्रिस्तान का है। वहीं घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कब्र से शवों के सिर काटकर ले जाने की यह 5वीं घटना है। इस घटना को कौन अंजाम दे रहा है? अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस को पहली घटना के बाद ही जानकारी दी गई थी, लेकिन पुलिस की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पिछले कई सालों से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि उसने करीब 6 महीने पहले अपनी नानी की लाश को दफनाया था, लेकिन अब उसकी नानी के शव का सिर भी गायब है। ताजा मामला गत सोमवार रात का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने दावा किया है कि पिछले 5 साल के अंदर मोहित मड़ड, बदरुजमा की मां, बीबी अकीमा, मुख्तार की सास, आशिक अली की पत्नी और मो. अली की पत्नी के मृत शरीर को दफनाया गया है। अब इन सभी के शवों से सिर गायब हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read