अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

फर्जी सिपाही बनकर यात्रियों से वसूलता था पैसे, रंगेहाथों हुआ गिरफ्तार

पुलिस की वर्दी पहन एक व्यक्ति हर रोज आता था और टिकट चेकिंग के नाम पर लोगों से मनमाना पैसा वसूलता था. जब यात्री देने से मना करते थे तो उन्हें धमकी भी देता था. जिसके बाद परेशान होकर कुछ लोगों ने इसकी शिकायत आरपीएफ से कर दी.   बिहार के रेलवे स्टेशन से एक ऐसी खबर सामने आ रही है. जिसे सुन आप भी हैरा

फर्जी सिपाही बनकर यात्रियों से वसूलता था पैसे, रंगेहाथों हुआ गिरफ्तार

Article Advertisement

पुलिस की वर्दी पहन एक व्यक्ति हर रोज आता था और टिकट चेकिंग के नाम पर लोगों से मनमाना पैसा वसूलता था. जब यात्री देने से मना करते थे तो उन्हें धमकी भी देता था. जिसके बाद परेशान होकर कुछ लोगों ने इसकी शिकायत आरपीएफ से कर दी.   बिहार के रेलवे स्टेशन से एक ऐसी खबर सामने आ रही है. जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे.पुलिस की वर्दी पहन एक व्यक्ति हर रोज आता था और टिकट चेकिंग के नाम पर लोगों से मनमाना पैसा वसूलता था. जब यात्री देने से मना करते थे तो उन्हें धमकी भी देता था. जिसके बाद परेशान होकर कुछ लोगों ने इसकी शिकायत आरपीएफ से कर दी. जैसे ही आरपीएफ को इस बात की सूचना हुई तो तुरंत ही इस मामले में कार्रवाई की गई और रंगेहाथों फर्जी पुलिस वाले को गिरफ्तार कर लिया गया. टिकट चेकिंग के नाम पर वसूलता था पैसे पूरी घटना भागलपुर रेलवे स्टेशन की है. जहां एक फर्जी कॉन्स्टेबल लोगों से टिकट चेकिंग के नाम पर पैसे वसूलता था. जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरपीएफ ने जब फर्जी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया तो उस वक्त भी वो वर्दी में ही था. जब उससे पूछताछ की गई तो उसने खुद को पुलिस में कॉन्स्टेबल और पुलिस लाइन में तैनात बताया, लेकिन जब आरपीएफ ने उसकी जांच की तो कुछ और ही बात निकलकर सामने आई. उसके आईडी और आधारकार्ड में जानाकरी अलग अलग थी. पुलिस लाइन में खुल गया सारा भेद उसके आधार कार्ड में कुछ और पता था और उसकी आईडी में कुछ और ही लिखा था. जिसके बाद आरपीएफ उसे सीधे पुलिस लाइन लेकर पहुंच गई. जहां उसका सारा भेद खुल गया. जहां ये पता चला कि वो पुलिस लाइन का तो सिपाही है ही नहीं. जिसके बाद पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है. आरोपी की पहचान बबलू तांती के रूप में की गई है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read