अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

छोटे भाई ने बड़े भाई को डंडों से पीटा, जब तक मर नहीं गया तब तक मारता रहा

छोटे भाई ने बड़े भाई को डंडों से पीटा, जब तक मर नहीं गया तब तक मारता रहा   मधेपुरा में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट में छोटे भाई ने बड़े भाई की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी.   मधेपुरा में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट का मामला

छोटे भाई ने बड़े भाई को डंडों से पीटा, जब तक मर नहीं गया तब तक मारता रहा

Article Advertisement

छोटे भाई ने बड़े भाई को डंडों से पीटा, जब तक मर नहीं गया तब तक मारता रहा   मधेपुरा में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट में छोटे भाई ने बड़े भाई की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी.   मधेपुरा में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट में छोटे भाई ने बड़े भाई की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. मामला सदर थाना क्षेत्र के सुखासन चकला वार्ड नंबर 11 का है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाईयों में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक आ गई और गुस्से में छोटे भाई अपने बड़े भाई को बांस से पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया. मृतक युवक का नाम प्रेम राम है. जमीन को लेकर भाइयों में मारपीट प्रेम राम की पत्नी वीणा देवी ने वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि उसका पति मचान पर बैठ कर आराम कर रहा था और वहीं उनका बच्चा भी सो रहा था. कुछ ही देर में उनका देवर बिरेन राम वहां आ गया और गाली गलोच करने लगा. दोनों के बीच मिट्टी काटने को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद बिरेन राम ने प्रेम राम को जान से मारने की धमकी दी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने लाठी-डंडे और बांस से पीटना शुरू कर दिया और तब तक पीटता रहा जब तक मौत नहीं हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार वीणा देवी ने बताया कि यह घटना दीयाद के सभी लोग देखते रहे, लेकिन किसी ने कोई सहायता नहीं की. बाद में आसपास के लोगों की सहायता से प्रेम राम को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर देखने के साथ ही मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गया है. मृतक प्रेम राम के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.    

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read