अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

Article Advertisement

Education

नामांकन से पहले महादेव की भक्ति में लीन हुए पवन सिंह, संतों से भी लिया आशीर्वाद

नामांकन से पहले महादेव की भक्ति में लीन हुए पवन सिंह, संतों से भी लिया आशीर्वाद काराकाट लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन करने से पहले वह भक्ति में लीन नजर आए. उन्होंने भोलेनाथ के दर्शन किये व संतों से भी अपनी जीत के लिए आशीर्वाद लिया. भोजपुरी स्टार पवन सिंह गुरुवार

नामांकन से पहले महादेव की भक्ति में लीन हुए पवन सिंह, संतों से भी लिया आशीर्वाद

Article Advertisement

नामांकन से पहले महादेव की भक्ति में लीन हुए पवन सिंह, संतों से भी लिया आशीर्वाद काराकाट लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन करने से पहले वह भक्ति में लीन नजर आए. उन्होंने भोलेनाथ के दर्शन किये व संतों से भी अपनी जीत के लिए आशीर्वाद लिया. भोजपुरी स्टार पवन सिंह गुरुवार को काराकाट लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन करने से पहले वह भक्ति में लीन नजर आए. उन्होंने भोलेनाथ के दर्शन किये व संतों से भी अपनी जीत के लिए आशीर्वाद लिया. काराकाट सीट पर पवन सिंह का मुकाबला एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा से है. वहीं, महागठबंधन से राजाराम कुशवाहा उन्हें कड़ी चुनौती पेश करेंगे. आपको बता दें कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने 8 मई को अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट शेयर करके जानकारी साझा की थी. उन्होंने लिखा था कि "मेरे प्रिय काराकाट लोकसभा क्षेत्रवासियों, कल 9 मई को आप सभी के सहयोग एवं आशीर्वाद से, मैं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं। सोशल मीडिया के जरिए किया था ऐलान इस अवसर पर विशाल नामांकन सभा का आयोजन भी "प्रेमनगर हाई स्कूल मैदान, अखोढिगोला, डेहरी" में किया जा रहा है। आप सभी सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मेरा हौसला बढ़ाएं तथा अपना समर्थन प्रदान करें। काराकाट सीट पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला भोजपुरी स्टार पवन सिंह की काराकाट में जीत की राह आसान नहीं होने वाली है. उन्हें एक तरफ एनडीए के प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा तो दूसरी ओर महागठबंधन से CPIML के राजाराम सिंह कुशवाहा हैं. वहीं निर्दलीय सीट पर खुद पवन सिंह चुनाव में उतरेंगे. दोनों प्रत्याशियों ने किया जीत का दावा जहाँ एक तरफ पवन सिंह जोरदार चुनाव प्रचार करने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन के राजाराम सिंह कुशवाहा अपनी-अपनी जीत का ऐलान कर चुके हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पवन सिंह जमीनी स्तर पर कहीं नहीं है. सिर्फ हवा में उनका भोजपुरी स्टारडम है. वहीं सीपीआई माले के प्रत्याशी राजाराम कुशवाहा भी कह चुके हैं कि जीत के जश्न को मनाने के लिए पवन सिंह को यहाँ गाना गाने के लिए बुलाया जाएगा. हमको तो जनता पहले ही कह चुकी है कि उन्हें गाने वाला, नाचने वाला और मज़ाक करने वाला नहीं चाहिए. जीत हमारी ही होगी. ऐसे में ये देखना बेहद दिलचस्प पूर्ण होगा की काराकाट की जनता इस बार के लोकसभा चुनाव में किसके सिर पर जीत का ताज पहनाती है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read