अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

भवानीपुर में भाकपा का जिला संगठन सम्मलेन संपन्न.

भवानीपुर में भाकपा का जिला संगठन सम्मलेन संपन्न. भाकपा का जिला संगठन सम्मेलन बुधवार को बाल किशोर मंडल नगर थाना रोड भवानीपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पार्टी के वयोवृद्ध नेता ब्रह्मदेव राम द्वारा झंडोत्तोलन कर किया गया। मौके पर पूर्व विधायक बाल किशोर मंडल को श्रद्धांजलि दी गई। भाकपा

भवानीपुर में भाकपा का जिला संगठन सम्मलेन संपन्न.

Article Advertisement

भवानीपुर में भाकपा का जिला संगठन सम्मलेन संपन्न. भाकपा का जिला संगठन सम्मेलन बुधवार को बाल किशोर मंडल नगर थाना रोड भवानीपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पार्टी के वयोवृद्ध नेता ब्रह्मदेव राम द्वारा झंडोत्तोलन कर किया गया।

Article Advertisement

मौके पर पूर्व विधायक बाल किशोर मंडल को श्रद्धांजलि दी गई। भाकपा जिला संगठन सम्मेलन की अध्यक्षता बुद्धि नाथ शाह, शिव कुमार यादव एवं कपिल देव कुंवर ने संयुक्त रूप से की। जिला एवं प्रदेश के कई नेताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भाग लिया | सम्मेलन में सर्वसम्मति से वामदलों द्वारा घोषित एनआरसी एवं सीएबी के खिलाफ आगामी 21 दिसंबर के बिहार बंद को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। भाकपा के प्रदेश संगठन सचिव विजय नारायण मिश्र ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार देश के संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। देश का जीडीपी घटकर 4. 5% पर आ गया है। भीषण बेरोजगारी, महंगाई एवं गरीबी से आमजन त्रस्त हैं। गरीबों की थाली से प्याज और लहसुन के साथ साथ हरी सब्जियां भी गायब हो गई है। भाकपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि देश की हालत आपातकाल से भी ज्यादा खराब है | भारतीय संविधान लोकतंत्र एवं अभिव्यक्ति की आजादी खतरे में है। अपराधियों का बोल वाला हो गया है। गरीबों के पास बसने के लिए बासडीह की जमीन नहीं है और किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है। जिला मंत्री विकास चंद्र मंडल एवं राजनीतिक प्रतिनिधित्व पार्टी के वरीय नेता कपिल देव कुंवर ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में आए नेताओं का स्वागत सत्यदेव ठाकुर एवं महासचिव जयप्रकाश यादव ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मौके पर सावन कुमार, सुबोध यादव, तबारक हुसैन, राजकुमार राज, गुलो जायसवाल, सुभाष यादव, मो. मुस्लिम, ललित ठाकुर, अजय कुमार, श्यामलाल विश्वास, मोहम्मद इकराम, सत्यनारायण मेहता, नवीन कुमार, कृष्ण कुमार यादव, धर्मेंद्र पंडित, जितेंद्र मंडल आदि ने संबोधित किया। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read