Bhool Bhulaiyaa 3 X Review: रूह बाबा पर भारी पड़ी पुरानी मंजुलिका, फिल्म पास या फेल?
Bhool Bhulaiyaa 3 X Review: कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं।
Bhool Bhulaiyaa 3 X Review: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन रूह बाबा बनकर दिवाली पर लौट आए हैं।
इस बार वह अपने साथ पुरानी मंजुलिका (विद्या बालन) और दो नए चेहरों (माधुरी दीक्षित) और (तृप्ति डिमरी) को भी लाए हैं।
कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
आज दिवाली के खास मौके पर यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो दर्शकों की भीड़ भी रूह बाबा के दर्शन करने के लिए चल पड़ी।
फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने रिव्यू देने शुरू कर दिए हैं।
कुछ लोगों ने फिल्म को देखने के बाद विद्या बालन की तारीफ की है।
कहीं न कहीं वो रूह बाबा पर भारी पड़ती दिखीं हैं।
आइए जानते हैं कि जनता जनार्दन को कार्तिक आर्यन की फिल्म कैसी लगी?
डर और हंसी का परफेक्ट कॉम्बो कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 को देखने के लिए दर्शकों में काफी क्रेज देखा जा रहा है।
वहीं जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, वो इसे डर और हंसी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बता रहे हैं।
कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म अजय देवगन की सिंघम अगेन पर भारी पड़ने वाली है।
लोग इस फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।
इस बीच कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 को देखने के बाद एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘सिनेमाघर में एंट्री करने के तुरंत बाद ही मुझे समझ आ गया था कि भूल भुलैया 3 ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है।’ इस बीच दूसरे यूजर ने कार्तिक आर्यन की फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, ‘ऐसा लग रहा है कि भूल भुलैया 3 एक ब्लॉकबस्टर है और सिंघम अगेन एक आपदा है, अर्जुन कपूर ने फिर से ऐसा किया है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘भूल भुलैया 3 त्योहारी सीजन को शुरू करने के लिए एक शानदार तरीका है।
बहुत मजेदार फिल्म है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री एक साथ बहुत अच्छी लग रही है।
दोनों के साथ वाले सीन काफी अच्छे हैं।’ यहां देखें अन्य यूजर्स के रिएक्शन… गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 में पुरानी मंजुलिका यानी विद्या बालन की एंट्री हुई है।
फिल्म में उनके अलावा धक धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित भी चुड़ैल बनकर डराने आई हैं।
वहीं लीड एक्ट्रेस की बात करें तो इस बार कार्तिक आर्यन तृप्ति डिमरी के साथ रोमांस का तड़का लगाते हुए नजर आए हैं।
हालांकि भूल भुलैया 2 में उन्हें कियारा आडवाणी के साथ देखा गया था।
सिंघम अगेन भी आज रिलीज कार्तिक आर्यन की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने अजय देवगन अपनी फौज के साथ आए हैं।
उनकी फिल्म सिंघम अगेन भी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
इस फिल्म को भी कुल मिलाकर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म दर्शकों का दिल जीत पाती है।
Article Advertisement
Entertainment
Bhool Bhulaiyaa 3 X Review: रूह बाबा पर भारी पड़ी पुरानी मंजुलिका, फिल्म पास या फेल?
Bhool Bhulaiyaa 3 X Review: रूह बाबा पर भारी पड़ी पुरानी मंजुलिका, फिल्म पास या फेल? Bhool Bhulaiyaa 3 X Review: कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। Bhool Bhulaiyaa 3 X Review: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया अपडेट, पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड के सहयोगी को पकड़ा

Entertainment
‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, यश ने फैंस से कहा- VFX में कमी ढूंढने के बजाय फिल्म को सपोर्ट करें

Entertainment
दुर्गा पूजा के रंग में रंगा बॉलीवुड, काजोल ने परिवार के साथ मनाया उत्सव

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6019 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6019 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
