अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
India

भोपाल गैस कांड जैसी बिहार में भी हुई घटना, पांच हजार से अधिक लोग हुए प्रभावित

मोतिहारी में एक फिर बड़ा हादसा टल गया है. वक्त रहते घटना को रोक दिया गया वरना भोपाल गैस कांड जैसी ही बिहार में भी हो सकती थी बड़ी घटना. देर रात कोल्ड स्टोर में अमोनिया वाला पाइप का गैस कीट फट गया, जिसके कारण उसके आसपास के पांच हजार से अधिक लोग प्रभावित हो गए, कई लोग इससे बीमार हो गया, जिन्हें सास ले

भोपाल गैस कांड जैसी बिहार में भी हुई घटना, पांच हजार से अधिक लोग हुए प्रभावित

Article Advertisement

मोतिहारी में एक फिर बड़ा हादसा टल गया है. वक्त रहते घटना को रोक दिया गया वरना भोपाल गैस कांड जैसी ही बिहार में भी हो सकती थी बड़ी घटना. देर रात कोल्ड स्टोर में अमोनिया वाला पाइप का गैस कीट फट गया, जिसके कारण उसके आसपास के पांच हजार से अधिक लोग प्रभावित हो गए, कई लोग इससे बीमार हो गया, जिन्हें सास लेने में तकलीफ थी, अचानक हुई इस घटना से लोग डर गए. उन्हें कुछ भी समझ नहीं आया सभी लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लग गई. हालांकि वक्त रहते घटना को टाल दिया गया. फायर ब्रिगेड की चार गाड़िया भी कुछ नहीं कर पाई मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी सूचना तुरंत ही फायर ब्रिगेड को दी गई. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन वो भी कुछ नहीं कर पाई. बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 11 बजे की है. सांस लेने में सभी को होने लगी परेशानी घटना छतौनी थाना क्षेत्र के बड़ीयारपुर एनएच किनारे आरबी कोल्ड स्टोरेज प्रा लिमिटेड की है. जहां देर रात अचानक तेज आवज हुई. आवाज को सुनते ही वहां काम कर रहे मजदूर भाग गए. आवाज के साथ ही गैस का रिसाव होने लग गया. जिससे लोगों को तकलीफ होने लग गई. सभी के आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्क्त होने लग गई. जहां ये घटना हुई वहां आसपास घनी आबादी है. जैसे ही गैस का रिसाव हुआ लोग अपने घरों से बाहर निकलकर खुले मैदान में आने लग गए.   मैनेजर ने हिम्मत दिखाकर पाइप को किया बंद लोगों को गैस के रिसाव से काफी तकलीफ हो रही थी लेकिन किसी की भी हिम्मत नहीं थी कि कोल्ड स्टोर में आकर गैस के रिसाव को बंद करें. जिसके बाद कोल्ड स्टोर के मैनेजर और एक मजदूर ने हिम्मत दिखाई और गैस के पाइप को बंद कर दिया. जिसके बंद होते ही लोगों ने राहत की सांस ली. कोल्ड स्टोरेज में नहीं थी कोई भी व्यवस्था वहीं, कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं थे. केवल एक ऑक्सीजन मास्क था और वो भी काम नहीं कर रहा था. ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या कोल्ड स्टोर की जांच अधिकारियों द्वारा नहीं की जाती है. क्योंकि अगर होती तो कोल्ड स्टोरेज का ऐसा हाल ना होता.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read