अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

भूटान में तख्तापलट की साजिश नाकाम, 2 जज और एक पूर्व सैन्य अधिकारी हिरासत में

भूटान में तख्तापलट की साजिश नाकाम, 2 जज और एक पूर्व सैन्य अधिकारी हिरासत में भूटान में सुप्रीम कोर्ट के एक सीनियर जज, सैन्य अधिकारी और जिला जज को हिरासत में लिया गया है. इन लोगों पर आरोप है कि वे भूटान के चीफ जस्टिस, सेना प्रमुख और वरिष्ठ कानून अधिकारी को पद से हटाना चाह रहे थे. हिरासत में लिए गए सभ

भूटान में तख्तापलट की साजिश नाकाम, 2 जज और एक पूर्व सैन्य अधिकारी हिरासत में

Article Advertisement

भूटान में तख्तापलट की साजिश नाकाम, 2 जज और एक पूर्व सैन्य अधिकारी हिरासत में भूटान में सुप्रीम कोर्ट के एक सीनियर जज, सैन्य अधिकारी और जिला जज को हिरासत में लिया गया है. इन लोगों पर आरोप है कि वे भूटान के चीफ जस्टिस, सेना प्रमुख और वरिष्ठ कानून अधिकारी को पद से हटाना चाह रहे थे. हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है.   भूटान के सरकारी अखबार कुएंसेल के अनुसार, भूटान पुलिस ने कल सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज कुएनले तर्शिंग को पूर्व सैन्य अधिकारी पूर्व रॉयल गार्ड कमांडर ब्रिगेडियर थिनले टोबेगी और येशी दोरजी (सहयोगी जज) के साथ हिरासत में ले लिया. बता दें भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस एसए बोबडे नवंबर 2019 को जब शपथ ले रहे थे तब जस्टिस तर्शिंग मौजूद थे. जस्टिस तर्शिंग ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने बॉम्बे विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई की थी.   रिपोर्ट में कहा गया है, कथित आपराधिक साजिश का मामला तब सामने आया जब कुछ महीने पहले गिरफ्तार की गई एक महिला ने षड्यंत्रकारी रिश्ते के बारे में जानकारी दी. जानकारी के अनुसार, तीनों कथित तौर पर आरबीए के मुख्य परिचालन अधिकारी, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के अटॉर्नी जनरल या रजिस्ट्रार जनरल बनना चाहते थे   वहीं The Bhutanese के अनुसार कल शाम ऑफिस टाइम खत्म होने के बाद, रॉयल भूटान पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश तर्शिंग और जिला न्यायाधीश येशी दोरजी को हिरासत में ले लिया. न्यायाधीश तर्शिंग को उनके घर से हिरासत में लिया गया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पहले पूर्व रॉयल बॉडी गार्ड कमांडेंट ब्रिगेडियर थिनले टोबगे को हिरासत में लिया गया था.   प्रदीप कुमार नायक: प्रदीप कुमार नायक

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read