BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
India

रामसे बंधुओं में सबसे बड़े भाई कुमार रामसे का निधन

Published: 9/7/2021, 7:31:47 am228 viewsSeemanchal Live

रामसे बंधुओं में सबसे बड़े भाई कुमार रामसे का निधन मुंबई, आठ जुलाई (भाषा) रामसे ब्रदर्स की ज्यादातर डरावनी फिल्मों की पटकथा लिखने वाले प्रसिद्ध फिल्मकार कुमार रामसे का दिल का दौरा पड़ने से बृहस्पितवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। कुमार के बड़े बेटे गोपाल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कुमार ने यहां

रामसे बंधुओं में सबसे बड़े भाई कुमार रामसे का निधन
रामसे बंधुओं में सबसे बड़े भाई कुमार रामसे का निधन मुंबई, आठ जुलाई (भाषा) रामसे ब्रदर्स की ज्यादातर डरावनी फिल्मों की पटकथा लिखने वाले प्रसिद्ध फिल्मकार कुमार रामसे का दिल का दौरा पड़ने से बृहस्पितवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। कुमार के बड़े बेटे गोपाल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कुमार ने यहां हीरानंदानी में अपने आवास में अंतिम सांस ली। कुमार के परिवार में उनकी पत्नी शीला और तीन बेटे राज, गोपाल और सुनील हैं। गोपाल ने कहा, “आज सुबह साढ़े पांच बजे दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। वह बहुत शांति से चले गए। अंतिम संस्कार करीब 12 बजे किया जाएगा। हम पुजारी के आने का इंतजार कर रहे हैं।’’ कुमार फिल्म निर्माता एफ यू रामसे के बेटे और सात भाइयों में सबसे बड़े थे। रामसे भाइयों में केशु, तुलसी, करण, श्याम, गंगू और अर्जुन शामिल थे जिनका डरावनी फिल्मों के निर्माण में‍ बोलबाला था। वे 70 और 80 के दशक में कम बजट वाली कल्ट (खास समूह को पसंद आने वाली) फिल्में बनाते थे। कुमार रामसे ब्रदर्स की ज्यादातर फिल्मों की पटकथा लिखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते थे जिनमें “पुराना मंदिर” (1984), ‘‘साया” और ‘‘खोज’’ (1989) शामिल हैं। ‘‘साया में मुख्य भूमिका शत्रुघ्न सिन्हा ने निभाई थी और 1989 की हिट फिल्म “खोज” में अभिनेता ऋषि कपूर और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओं में थे। उन्होंने 1979 में “और कौन?” तथा 1981 में “दहशत” जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया था।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read