बिहार की राजनीति में आया बड़ा ट्विस्ट!
चिराग के रथ पर सवार हुए सीवान के बाहुबली खान ब्रदर्स Big Twist in Bihar Politics: बिहार के सीवान की राजनीति में एक बड़ा ट्विस्ट आया है।
दरअसल, सीवान के बाहुबली खान ब्रदर्स अब चिराग पासवान की लोजपा (आर) में शामिल हो गए।
Education
बिहार की राजनीति में आया बड़ा ट्विस्ट! चिराग के रथ पर सवार हुए सीवान के बाहुबली खान ब्रदर्स
बिहार की राजनीति में आया बड़ा ट्विस्ट! चिराग के रथ पर सवार हुए सीवान के बाहुबली खान ब्रदर्स Big Twist in Bihar Politics: बिहार के सीवान की राजनीति में एक बड़ा ट्विस्ट आया है। दरअसल, सीवान के बाहुबली खान ब्रदर्स अब चिराग पासवान की लोजपा (आर) में शामिल हो गए। Big Twist in Bihar Politics: बिहार के सीवा

Article Advertisement
Article Advertisement
Big Twist in Bihar Politics: बिहार के सीवान से एक बड़ी खबर सामने आई है।
यहां जिले की राजनीति में एक बड़ा ट्विस्ट आ गया है।
आरजेडी के पूर्व बाहुबली सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन को चुनौती देने वाले बाहुबली खान ब्रदर्स अब चिराग पासवान के रथ पर सवार हो गए हैं।
बाहुबली खान ब्रदर्स अयूब खान और रईस खान ने बुधवार को सीवान के हुसैनगंज के सहुली स्कूल मैदान में चिराग पासवान की मौजूदगी में लोजपा (आर) में शामिल हो गए।
इनके साथ अयूब खान के बेटे सैफ खान भी लोजपा में शामिल हो गए हैं।
क्या बोले चिराग पासवान?
चिराग पासवान ने कहा कि खान भाइयों के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आने वाले चुनाव में एनडीए को फायदा मिलेगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रयास से विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
चिराग पासवान ने यह भी कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान का सपना था कि समाज के सभी तबकों के लोगों को एक साथ जोड़कर बिहार का विकास किया जाए।
बिहार के विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता है।
आरजेडी और जेडीयू में भी की थी कोशिश कई आपराधिक मामलों के आरोपी रहे अयूब और रईस खान एक समय सीवान के आतंक के लिए माने जाते थे।
सीवान में खान ब्रदर्स और शाहबुद्दीन के बीच वर्चस्व की लड़ाई में कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।
हालांकि लोजपा में शामिल होने के पहले इन दोनों खान भाइयों ने आरजेडी और जेडीयू में भी जमीन तलाशने की कोशिश की थी।
सीवान के खान ब्रदर्स की पचहान वैसे देखा जाए तो सीवान में खान भाई अपने आतंक और रसूख के लिए जाने जाते हैं।
अयूब खान पर जहां तिहरे हत्याकांड का आरोप है, वहीं रईस खान एक सिपाही की हत्या के मामले में जमानत पर हैं।
हालांकि, अयूब खान के बेटे सैफ खान पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
साल 2020 में रईस खान सीवान से निर्दलीय एमएलसी के चुनाव में खड़े हुए थे।
5 अप्रैल 2020 को मतदान के बाद जब वे लौट रहे थे, उनके काफिले पर एके 47 से हमला हुआ था।
इस हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई थी।
रईस खान ने इस हमले का आरोप शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर लगाया था।
इस मामले में ओसामा सहित आठ लोग नामजद बनाए गए थे।
शहाबुद्दीन परिवार और खान भाइयों के बीच सालों से यह विवाद चला आ रहा है।
बताया जाता है कि खान भाइयों के पिता कमरुल हक खान बिहार पुलिस में सिपाही थे, उसके बाद फिर राजनीति में आए थे।
2005 के चुनाव में रघुनाथपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर खड़े हुए थे, लेकिन उनका अपहरण हो गया था और आरोप शहाबुद्दीन पर लगा था।
इसके बाद से ही दोनों परिवारों के बीच अदावत शुरू हो गई थी।
आरजेडी और जेडीयू में नहीं बनी बात शाहबुद्दीन के निधन के बाद अयूब और रईस खान सीवान की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत बनाना चाहते थे।
वहीं रईस ने आरजेडी के साथ शहाबुद्दीन परिवार की नाराजगी का फायदा उठाने की कोशिश भी की थी।
तेजप्रताप यादव के साथ रईस खान की नजदीकियां भी बढ़ीं।
लेकिन इसका उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ और न ही उन्हें राजनीति में एंट्री मिली।
इसके बाद अयूब और रईस खान जेडीयू की तरफ भी गए।
पार्टी के कई बड़े नेताओं के साथ मीटिंग हुई, तस्वीरें भी सामने आईं।
लेकिन यहां भी बात नहीं बनी, आखिर में दोनों भाइयों को लोजपा आर में एंट्री मिली।
बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों में खान ब्रदर्स अपना दांव खेल सकते हैं।
वहीं शहाबुद्दीन परिवार की वापसी भी आरजेडी में हो चुकी है।
ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में सीवान की राजनीति में ट्विस्ट तो आ ही गया है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
