अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

पुर्णिया प्राइवेट शिक्षक संघ के द्वारा जिला पदाधिकारी की अनुपस्थिति में जिलाधिकारी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया

कल पुर्णिया प्राइवेट शिक्षक संघ के द्वारा जिला पदाधिकारी की अनुपस्थिति में जिलाधिकारी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों के द्वारा कहा गया कि विगत मार्च महीने से ही शहर के सभी कोचिंग संस्थान बंद पड़े हैं। अब जबकि लगभग सभी आर्थिक गतिविधियों को शुरू कर दिया गया है तो कुछ निय

पुर्णिया प्राइवेट शिक्षक संघ के द्वारा जिला पदाधिकारी की अनुपस्थिति में जिलाधिकारी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया

Article Advertisement

कल पुर्णिया प्राइवेट शिक्षक संघ के द्वारा जिला पदाधिकारी की अनुपस्थिति में जिलाधिकारी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों के द्वारा कहा गया कि विगत मार्च महीने से ही शहर के सभी कोचिंग संस्थान बंद पड़े हैं।

Article Advertisement

अब जबकि लगभग सभी आर्थिक गतिविधियों को शुरू कर दिया गया है तो कुछ नियम एवम शर्तों के साथ कोचिंग संस्थानों के संचालन का आदेश दिया जाए। संस्थान बंद होने के बाद से ही बच्चों की पढ़ाई रुक गई जिससे उनका भविष्य अधर में लटका है। साथ ही सभी शिक्षकों के आय के स्रोत भी बंद हो गए जिससे उनके लिए परिवार का गुज़र बसर करना भी मुश्किल हो गया है। निजी शिक्षक गंभीर आर्थिक एवम मानसिक तनाव से गुज़र रहे हैं। शिक्षक संघ के द्वारा एक ज्ञापन कार्यपालक अभियंता (विद्युत विभाग, पुर्णिया) को भी दिया गया। जिसमें कहा गया कि मार्च महीने में संस्थान बंद होने के साथ ही बिजली का उपभोग भी नहीं हुआ। लेकिन इस स्थिति में भी lockdown की अवधि का बिजली बिल कोचिंग संचालकों को भेजा जा रहा। गंभीर आर्थिक संकट झेल रहे कोचिंग संचालकों के लिए इसका वहन करना भी मुश्किल है। शिक्षक संघ के द्वारा मांग की गई कि lockdown की अवधि तक का बिजली बिल माफ किया जाए। शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रसन्न ने बताया कि जिला प्रशासन से आग्रह है कि नियम एवम शर्तों के साथ कोचिंग संस्थानों के संचालन की अनुमति दी जाए। सभी शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि जिला प्रशासन द्वारा तय किये मापदंडों का हम सभी शिक्षक अक्षरशः पालन करेंगे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read