अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

Bihar में पुलिस टीम पर हमला, 11 पुलिसकर्मी घायल, जानें क्या है मामला

Bihar में पुलिस टीम पर हमला, 11 पुलिसकर्मी घायल, जानें क्या है मामला Bihar Illegal liquor News: बिहार के पालीगंज इलाके में पुलिस अवैध शराब के निर्माण को रोकने के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस के छापा मारने के बाद अचानक अवैध शराब कारोबारियों और उनके गुर्गों ने पुलिस के ऊपर हमला शुरू कर दिया।

Bihar में पुलिस टीम पर हमला, 11 पुलिसकर्मी घायल, जानें क्या है मामला

Article Advertisement

Bihar में पुलिस टीम पर हमला, 11 पुलिसकर्मी घायल, जानें क्या है मामला Bihar Illegal liquor News: बिहार के पालीगंज इलाके में पुलिस अवैध शराब के निर्माण को रोकने के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस के छापा मारने के बाद अचानक अवैध शराब कारोबारियों और उनके गुर्गों ने पुलिस के ऊपर हमला शुरू कर दिया।

Article Advertisement

Bihar Illegal liquor News: बिहार की राजधानी पटना के पालीगंज इलाके में होली के मद्देनजर अवैध शराब कारोबारियों के ऊपर छापा मारने पहुंची पुलिस को हमले का शिकार होना पड़ा। पुलिस जब पालीगंज के रानी तालाब थाना क्षेत्र में छापेमारी करने पहुंची तो अवैध शराब से जुड़े धंधेबाजों ने न केवल टीम पर हमला कर दिया बल्कि पुलिस टीम के कई जवानों की पिटाई भी कर दी। दो वाहन क्षतिग्रस्त, 11 पुलिसकर्मी घायल इस मामले में रानी तालाब एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि, ‘होली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाने के लिए पुलिस अवैध शराब के निर्माण को रोकने के लिए छापेमारी कर रही है। जब पुलिस राघोपुर में छापेमारी कर रही थी, तो अवैध शराब के कारोबारियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जबकि 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ उन्होंने बताया कि इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।   पुलिसकर्मी घायल, वाहनों को भी किया क्षतिग्रस्त जानकारी के मुताबिक, हमले में दो दारोगा बुरी तरह से घायल हो गए हैं और कई अन्य जवानों को भी चोटें आई हैं। शराब माफियाओं ने पुलिस के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार की सुबह नौ बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली थी कि होली के मौके पर शराब से जुड़े धंधेबाजों ने इस इलाके में शराब की एक बड़ी खेप मंगाई है। इसके बाद पुलिस पालीगंज थाना क्षेत्र के राघोपुर मुसहरी गांव में छापा मारने पहुंची। जान बचाकर भागी पुलिस पुलिस के छापा मारने के बाद अचानक शराब कारोबारियों और उनके गुर्गों ने पुलिस के ऊपर पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। इस हमले में पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और दो दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अपनी जान बचाने के लिए पुलिस टीम को वहां से भागना पडा। हालांकि, घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि इलाके में अभी भी तनाव बना हुआ है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read