अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

दो महिलाओं के लिए भगवान बने रेलवे सुरक्षाकर्मी, मौत के मुंह से खींच लाए बाहर

दो महिलाओं के लिए भगवान बने रेलवे सुरक्षाकर्मी, मौत के मुंह से खींच लाए बाहर Viral Video: बिहार के गया में एक बड़ा हादसा टल गया। गया रेलवे स्टेशन पर GRP के सिपाहियों ने दो महिलाओं को ट्रेन से कुचलने से बचा लिया। बिहार के गया रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार को गया में राजकीय रेलवे पुलिस

दो महिलाओं के लिए भगवान बने रेलवे सुरक्षाकर्मी, मौत के मुंह से खींच लाए बाहर

Article Advertisement

दो महिलाओं के लिए भगवान बने रेलवे सुरक्षाकर्मी, मौत के मुंह से खींच लाए बाहर Viral Video: बिहार के गया में एक बड़ा हादसा टल गया। गया रेलवे स्टेशन पर GRP के सिपाहियों ने दो महिलाओं को ट्रेन से कुचलने से बचा लिया। बिहार के गया रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया।

Article Advertisement

मंगलवार को गया में राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के सिपाहियों ने दो महिलाओं को ट्रेन से कुचलने से बचा लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोग जीआरपी जवान की हौसले की जमकर तारीफ कर रहे हैं। गया में बड़ा हादसा टला सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा वीडियो गया रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करते हैं लेकिन इसी दौरान दोनों की बैलेंस बिगड़ जाती है और वे वहीं गिर जाती हैं। राहत भरी खबर ये रही कि मौके पर रेलवे के दो सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। RPF और GRP सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को ट्रेन से कुचलने से बचा लेते हैं। अब, रेलवे सुरक्षा कर्मियों के त्वरित कार्रवाई की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।   हालांकि, ये पहली बार ऐसा नहीं है जब ऐसे वीडियो सामने आए हों। इससे पहले भी ऐसे वीडियो आते रहे हैं, जिसमें लोगों को नियमों के खिलाफ कार्य करते हुए देखा गया है। इसके बावजूद रेलवे की तरफ उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाए गए होते हैं इसके बावजूद लोग पटरियों की तरफ से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाते दिखाई देते हैं। जबकि, सभी को ये पता है कि पटरी ट्रेन को चलने के लिए लगाए जाते हैं। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत इस तरह की घटनाओं के वीडियो सामने आने के बाद हम सभी को सतर्क रहने की सलाह मिलती है। जब भी आप रेलवे स्टेशन जाएं तो इंडियन रेलवे के नियमों का पालन जरूर करें। ध्यान रखें कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश बिलकुल भी न करें।    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read