गठबंधन के सवाल पर कुशवाहा का छलका दर्द, बोले- मोदी का कोई विकल्प नहीं, मेरे पास भी कोई ऑप्शन नहीं उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन के सवाल पर कहा कि देश में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं हैं, ऐसे में विकल्प तलाशने का सवाल नहीं है।
देश में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मैदान लगभग सज चुका है।
गठबंधन और खेमेबाजी का दौर लगभग खत्म हो चुका है और तमाम पार्टी और नेता अब आमने-सामने हैं लेकिन, एक नेता ऐसे हैं, जो बीच मझधार में फंसे गठबंधन की राजनीति में एडजस्ट होने के इंतजार में बीच में अटके हैं।
हम बात कर रहे हैं, कभी नितीश के बेहद करीबी रहे तो, कभी मोदी के मंत्री रहे उपेंद्र कुशवाहा के बारे में, जिनकी पिछले कुछ दिनों से NDA में शामिल होने की लगातार कोशिशों के बाद भी इंट्री नहीं हो पाई है और शायद यही वजह है कि अब उपेंद्र कुशवाहा खुले में अपना दर्द बयां करते दिख रहे हैं।
कमजोर पड़ने पर विशेष दर्जे की मांग करते हैं नीतीश वहीं, वैशाली के महुआ में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा से चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि देश में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं हैं, ऐसे में विकल्प तलाशने का सवाल नहीं है।
मेरे पास सिंगल ऑप्शन है, भाजपा और नरेंद्र मोदी का साथ।
इस दौरान जब उपेंद्र कुशवाहा से पुराने साथी नितीश कुमार के विशेष दर्जे की मांग को लेकर सवाल हुआ तो कुशवाहा ने नितीश को कमजोर बताते हुए कहा कि जब भी नितीश कुमार कमजोर पड़ते हैं तब-तब विशेष दर्जे की मांग आगे कर देते हैं।
NDA में शामिल होने की इच्छा जाहिर की उपेंद्र कुशवाहा एक तरफ अपने पुराने साथी नितीश के साथ खुली बगावत कर रहे हैं तो, दूसरी तरफ NDA में शामिल होने की अपनी बेकरारी को खुले मन से जाहिर कर रहे हैं।
हालात ये हैं कि अब तो उपेंद्र कुशवाहा ने शामिल न किए जाने को लेकर अपना दर्द तक साझा करना शुरू कर दिया है और कहते दिख रहे हैं कि उनके पास NDA में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
अब देखना बाकी है कि महाभारत के इस रण में कुशवाहा को किस खेमे में और किन शर्तों पर जगह मिलती है।
Bihar
गठबंधन के सवाल पर कुशवाहा का छलका दर्द, बोले- मोदी का कोई विकल्प नहीं, मेरे पास भी कोई ऑप्शन नहीं
गठबंधन के सवाल पर कुशवाहा का छलका दर्द, बोले- मोदी का कोई विकल्प नहीं, मेरे पास भी कोई ऑप्शन नहीं उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन के सवाल पर कहा कि देश में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं हैं, ऐसे में विकल्प तलाशने का सवाल नहीं है। देश में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मैदान लगभग

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Bihar
बिहार के स्कूल में बड़ी लापरवाही: नमक समझकर मिड-डे मील में डाल दिया डिटर्जेंट, 36 छात्राएं बीमार

Bihar
बिहार में फिर सड़कों पर छात्र: पटना में महाधरना, 19 अगस्त को लोकभवन मार्च; तेजस्वी यादव करेंगे अगुवाई

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


