अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

बिहार के कन्या विद्यालय से अजीबो-गरीब मामला आया सामने, कुछ ऐसा हुआ कि अचानक 12 लड़कियां हुईं बेहोश

बिहार के कन्या विद्यालय से अजीबो-गरीब मामला आया सामने, कुछ ऐसा हुआ कि अचानक 12 लड़कियां हुईं बेहोश   सासाराम के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की 12 लड़कियां अचानक बेहोश होकर क्लासरूम में ही गिर पड़ी, जिस कारण स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।   रविकेश उपाध्याय, रोहतास: बिहार के रोहतास जिले

बिहार के कन्या विद्यालय से अजीबो-गरीब मामला आया सामने, कुछ ऐसा हुआ कि अचानक 12 लड़कियां हुईं बेहोश

Article Advertisement

बिहार के कन्या विद्यालय से अजीबो-गरीब मामला आया सामने, कुछ ऐसा हुआ कि अचानक 12 लड़कियां हुईं बेहोश   सासाराम के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की 12 लड़कियां अचानक बेहोश होकर क्लासरूम में ही गिर पड़ी, जिस कारण स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

Article Advertisement

  रविकेश उपाध्याय, रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम के कन्या उच्च विद्यालय में अचानक 12 लड़कियां बेहोश हो गईं। इसके बाद आनन-फानन में स्कूल वालों ने उन्हें उठाकर सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इन बच्चियों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है की स्कूल में नऐनी परवीन नाम की शिक्षिका थी, जिनकी बदली हो गई थी और वह आज स्कूल से जा रही थीं। बेहोश होकर क्लासरूम में गिरी लड़कियां यह अजीबो-गरीब सासाराम के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की है, जहां आज सुबह स्कूल खुलते ही जब क्लास में लड़कियां पढ़ रही थी तो, अचानक 12 लड़कियां बेहोश होकर क्लासरूम में ही गिर पड़ी, जिस कारण स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस घटना को लेकर बताया जा रहा है की स्कूल में नऐनी परवीन नाम की एक अध्यापिका का ट्रांसफर हो गया था और वह आज इस विद्यालय को छोड़कर जा रही थीं। इस दौरान स्कूल की लड़कियों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें न जाने की नसीहत देने लगी।   सासाराम के सदर अस्पताल में किया जा रहा इलाज इसके बाद मैडम ने लड़कियों को बहुत समझाया, लेकिन वे मान नहीं रही थीं लेकिन फिर भी वह समझा-बुझाकर जैसे ही स्कूल के ऑफिस में गईं तो, कुछ ही देर बाद एक के बाद एक करके 12 लड़कियां मैडम के वियोग में बेहोश हो गईं। वहीं, डॉक्टर के अनुसार यह घटना मानसिक दबाव के कारण देखने को मिल रही है, जिनका इलाज सासाराम के सदर अस्पताल में किया जा रहा है। अभी भी क्लास के टीचर और बच्चियों के परिजनों द्वारा उन्हें समझाया जा रहा है। बच्चों का प्यार देख लोगों की आंखें हुई नम इस दौरान टीचर के प्रति सम्मान और प्यार को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गई तथा पूरा माहौल गमगीन हो गया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read