अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

छात्रा की गोली मारकर हत्या, थाना से 700 मीटर दूर हुई घटना, सीसीटीवी आया सामने

छात्रा की गोली मारकर हत्या, थाना से 700 मीटर दूर हुई घटना, सीसीटीवी आया सामने पटना में बेखौफ दबंग थाने से केवल 700 मीटर की दूरी पर कोचिंग जा रही छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी।   नीरज त्रिपाठी Bihar Student Murder Case Update: पटना में बेखौफ दबंगों ने दिनदहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या कर द

छात्रा की गोली मारकर हत्या, थाना से 700 मीटर दूर हुई घटना, सीसीटीवी आया सामने

Article Advertisement

छात्रा की गोली मारकर हत्या, थाना से 700 मीटर दूर हुई घटना, सीसीटीवी आया सामने पटना में बेखौफ दबंग थाने से केवल 700 मीटर की दूरी पर कोचिंग जा रही छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी।   नीरज त्रिपाठी Bihar Student Murder Case Update: पटना में बेखौफ दबंगों ने दिनदहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी।

Article Advertisement

लड़की ने सोचा भी नही होगा यह उसके जीवन का आखिरी दिन होगा। घटना सोमवार सुबह की है छात्रा रोजाना की तरह आज भी कोचिंग जा रही थी। तभी पटना के मसौढ़ी के मनीचक मोड़ के पास मनचले युवक ने कोचिंग जा रही छात्रा को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। छात्रा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। आपको बता दें कि 11 दिसम्बर की सुबह कोचिंग पढ़ने जा रही एक दलित छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसका सीसीटीवी मंगलवार को सामने आया है। हत्या की यह वारदात थाना से महज 700 मीटर की दूरी पर हुई थी । 17 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या मृतका की पहचान नदवां चपौर काजीचक के रहने वाले कमलेश कुमार की 17 वर्षीय पुत्री अनामिका के रूप में हुई थी। अनामिका रोज अपने गांव से मसौढ़ी कोचिंग पढ़ने जाती थी। रोजाना की तरह सोमवार को भी कोचिंग ही जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी के बाद मसौढ़ी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।   घटना का सीसीटीवी आया सामने गोली छात्रा की कनपटी में सटाकर मारी गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के पीछे कारण का अभी तक पता नहीं चला है। जानकारी के मुताबिक हत्या करने वाला युवक गोली मारने के बाद पटेल नगर की तरफ जाता हुआ दिखाई पड़ा। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद पटेल नगर इलाके की भी घेराबंदी कर दी है। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस घटना के बाद लोग सहमे हुए है। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी की जांच की। गोली चलाने वाले युवक का सीसीटीवी सामने आया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read