‘पुजारी नहीं, केयर टेकर था, CCTV में खुद बाहर जाता दिखा’; गोपालगंज मर्डर केस में SP का बयान वायरल पुजारी की हत्या मामले में गोपालगंज पुलिस का बयान सामने आया है, जो वायरल हो रहा है।
जानिए पुलिस की जांच अब तक कहां पहुंची?
बिहार के गोपालगंज में मंदिर के पुजारी को अगवा करके बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई।
5 दिन बाद उसकी लाश बहुत बुरी हालत में मिली।
वहीं पुजारी की हत्या होने से भड़के लोगों ने खूब बवाल काटा।
नेशनल हाईवे जाम करके तोड़-फोड़ की।
फायरिंग और आगजनी भी हुई।
तनाव का माहौल देखकर 10 थानों की पुलिस इलाके में तैनात करनी पड़ी।
अब मामले की जांच कर रही पुलिस का बयान सामने आया है, जो वायरल हो रहा है, क्योंकि पुलिस चौंकाने वाला खुलासा कर रही है।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए गोपालगंज के SP स्वर्ण प्रभात ने कहा कि मनोज शाह मंदिर का पुजारी नहीं, केयर टेकर था।
वह मंदिर में रात को सोता था।
मंदिर की देखभाल करता था।
CCTV फुटेज में वह खुद मंदिर का दरवाजा लॉक करके बाहर जाता दिखा।
इसके बाद उसकी लाश मिली।
हत्या तो की गई है, लेकिन इसकी वजह मंदिर से जुड़ी जमीन का विवाद हो सकता है।
जांच के लिए SIT गठित की है।
जल्द ही वारदात का खुलासा करेंगे।
कुछ लोग पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए हैं, जल्दी सच सामने आएगा।
आरोपियों की तलाश जारी है।
यह है मामला बिहार के जिला गोपालगंज के थाना दानापुर के मांझा गांव में रहने वाला मनोज कुमार शिव मंदिर में पुजारी था, लेकिन वह 11 दिसंबर की शाम से गायब था।
परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
जांच करते हुए पुलिस के हाथ मंदिर की CCTV फुटेज लगी, जिसमें वह आधी रात को मंदिर से बाहर जाता दिखा।
इसके बाद तलाश करने के दौरान 16 दिसंबर की सुबह मनोज का शव गांव के बाहर झाड़ियों में पड़ा मिला।
मनोज की लाश काफी बुरी हालत में थी।
उसके साथ काफी बर्बरता की गई थी।
गर्दन के पास गोली लगी थी।
उसकी दोनों आंखें निकाल ली गईं थी।
गुप्तांग काट दिया गया था।
पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे।
शव की हालत देखकर लोग भड़क गए।
उन्होंने बवाल काटा और आगजनी-पथराव-तोड़-फोड़ करके अपना गुस्सा जाहिर किया।
मनोज कुमार के भाई अशोक कुमार भाजपा के मंडल अध्यक्ष और गांव के पूर्व मुखिया हैं।
पुलिस ने उनकी शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया।
पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर दी, जिसकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
Article Advertisement
Crime
‘पुजारी नहीं, केयर टेकर था, CCTV में खुद बाहर जाता दिखा’; गोपालगंज मर्डर केस में SP का बयान वायरल
‘पुजारी नहीं, केयर टेकर था, CCTV में खुद बाहर जाता दिखा’; गोपालगंज मर्डर केस में SP का बयान वायरल पुजारी की हत्या मामले में गोपालगंज पुलिस का बयान सामने आया है, जो वायरल हो रहा है। जानिए पुलिस की जांच अब तक कहां पहुंची? बिहार के गोपालगंज में मंदिर के पुजारी को अगवा करके बेरहमी से उसकी हत्या क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
