2 लाख लिए थे, जबरन वसूले 93 लाख, पत्नी को भी मार दिया; बुजुर्ग ने सुनाई सूदखोरों की गुंडागर्दी की कहानी और आपबीती पटना में दबंगों की हैवानियत का मामला सामने आया है जहां 93 लाख रुपए लेने के बाद भी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।
सूद के रूप में 93 लाख रुपये लेने के बाद भी मन नहीं भरा तो बदमाशों ने जान ले ली।
मामला बिहार की राजधानी पटना का है जहां 2014 में लिया कर्ज वापस न करने की वजह से प्रोफेसर की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।
प्रोफेसर ने नजदीकी थाने में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
प्रोफेसर ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने सुरक्षा को लेते हुए थाने में पहले भी शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन उन्हें किसी प्रकार की सुरक्षा नहीं दी गई।
यदि सुरक्षा दी गई होती तो उनकी पत्नी को जान न देनी पड़ती।
यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार मामला पटना बेलवारा गांव का है जहां पुष्पा नाम की महिला को बदमाशों ने गोली मार दी।
गोली महिला के सिर में लगी थी।
जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मृत महिला के पति कॉलेज में प्रोफेसर है पीड़ित ने पुलिस को बताया कि साल 2014 में उन्होंने तीन लोगों से दो लाख रूपये उधार लिए थे।
जिसके बाद वे हनुमान नगर में रहने वाले जितेंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार और नेहा को दो लाख रूपए के सूद के रूप में करीब 93 लाख रुपये दे चुके है, लेकिन उनके 2 लाख का ब्याज खत्म ही नही हो रहा है।
जिसके लिए वे अक्सर उन्हें धमकी भी देते थे और दबंगों ने उन्हे अगवा भी किया था।
वे अक्सर जान से मारने की धमकी देते थे।
पहले भी आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत पीड़ित ने बताया ब्याज की मांग पूरी न करने पर दबंग अक्सर जान से मारने की धमकी देते थे।
जिससे परेशान होकर उन्होंने रामकृष्णा नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
इसके साथ ही पटना सदर डीएसपी, एसपी और एसएसपी को भी आरोपियों के बारें में अवगत कराया था।
सबसे शिकायत करने बाद भी इस मामले को गंभीरता से नही लिया गया।
अगवा किया और गोली मार कर दी हत्या मृत महिला के पति ने पुलिस को बताया कि आरोपी लगातार उनसे और रुपए की मांग कर रहे थे।
रुपए न देने पर आरोपियों ने उनकी पत्नी को ड्यूटी स्थल से अगवा कर लिया और गोपालपुर इलाके में ले जाकर सिर में गोली मार दी।
घटना की जानकारी महिला के पति को लगी तो वे तुरंत घटनास्थल गए।
प्रोफेसर ने तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Article Advertisement
Education
2 लाख लिए थे, जबरन वसूले 93 लाख, पत्नी को भी मार दिया; बुजुर्ग ने सुनाई सूदखोरों की गुंडागर्दी की कहानी और आपबीती
2 लाख लिए थे, जबरन वसूले 93 लाख, पत्नी को भी मार दिया; बुजुर्ग ने सुनाई सूदखोरों की गुंडागर्दी की कहानी और आपबीती पटना में दबंगों की हैवानियत का मामला सामने आया है जहां 93 लाख रुपए लेने के बाद भी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। सूद के रूप में 93 लाख रुपये लेने के बाद भी मन नहीं भरा तो बदमाशो

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
