अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

बिहार में कॉलेज की वेबसाइट हैक करके अपलोड किए देशविरोधी नारे, लिखे धमकी भरे मैसेज

बिहार में कॉलेज की वेबसाइट हैक करके अपलोड किए देशविरोधी नारे, लिखे धमकी भरे मैसेज   सरकारी स्कूल की वेबसाइट को हैक कर हैकर्स ने देशविरोधी नारे लिखे। कॉलेज प्रशासन ने शिकायत दर्ज कराई। साइबर स्पेस में मौजूद हैकरों ने बिहार के एक सरकारी कॉलेज की वेबसाइट को हैक करके उस पर देश विरोधी पोस्ट डालनी शु

बिहार में कॉलेज की वेबसाइट हैक करके अपलोड किए देशविरोधी नारे, लिखे धमकी भरे मैसेज

Article Advertisement

बिहार में कॉलेज की वेबसाइट हैक करके अपलोड किए देशविरोधी नारे, लिखे धमकी भरे मैसेज   सरकारी स्कूल की वेबसाइट को हैक कर हैकर्स ने देशविरोधी नारे लिखे। कॉलेज प्रशासन ने शिकायत दर्ज कराई। साइबर स्पेस में मौजूद हैकरों ने बिहार के एक सरकारी कॉलेज की वेबसाइट को हैक करके उस पर देश विरोधी पोस्ट डालनी शुरू कर दी हैं।

Article Advertisement

शहर के सबसे प्रतिष्ठित और पुराने कॉलेजों में से एक हाजीपुर के देवचंद कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट को हैकरों ने हैक कर लिया। कॉलेज की वेबसाइट हैक करने के बाद हैकरों ने कॉलेज की जानकारी वाली जगहों पर देशविरोधी नारे और पोस्ट अपलोड कर दीं। कॉलेज की वेबसाइट खोलने पर कॉलेज और छात्रों को जानकारी की बजाय देशविरोधी नारे और फोटो दिखे। बेबसाइट पर हैकरों के धमकी वाले मैसेज दिख रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन ने हैकरों की इस कारस्तानी के खिलाफ साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि 2 दिन पहले कॉलेज की वेबसाइट को हैक किया गया। कॉलेज प्रशासन ने दर्ज कराई शिकायत कॉलेज प्रशासन ने इस सम्बन्ध में हाजीपुर साइबर पुलिस के समक्ष लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। वेबसाइट पर कॉलेज और करीब 3000 से ज्यादा छात्रों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। कॉलेज प्रबंधन उन जानकारियों को लेकर भी चिंतित है। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस से वेबसाइट को ठीक करने में साइबर एक्सपर्ट की मदद मांगी है।    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read