पार्किंग में खड़ी कार में जिंदा जले दो बच्चे, कैसे लगी आग, क्या सेंट्रल लॉक जानलेवा?
जानें बचाव के तरीके कार का सेंट्रल लॉक उसकी बैटरी से जुड़ा होता है।
आग लगने पर उसका कनेक्शन बैटरी से कट जाता है।
पटना में सोमवार रात कार (maruti alto) में खेल रहे दो मासूम बच्चों राजपाल (7) और सृष्टि (6) की आग लगने से दर्दनाक मौत हो गई।
अभी तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि कार का सेंट्रल लॉक जाम हो गया था।
जिससे उसका गेट नहीं खोला जा सका और बच्चाें की आग में झुलसकर मौत हो गई।
इसके अलावा पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हाल ही में कार में सीएनजी किट लगवाई गई थी।
जिससे आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट-सर्किट के बाद कार में आग लगी है।
फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार पटना के सुहागी रामपुर तद में संजीत कुमार रहते हैं।
सोमवार रात वह कहीं से आए और अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर अंदर सोने चले गए।
गलती से कार खुली रह गई, जिसे उनका बेटा राजपाल और बेटी सृष्टि उसमें खेलने लगे।
इस बीच कार में अचानक आग लग गई।
परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास कर कार खोलनी चाही लेकिन कार का सेंट्रल लॉक जाम हो गया।
जिससे दोनों बच्चों की मौत हो गई।
तो सेंट्रल लॉक इसलिए होता है जाम नोएडा के एक नामी कंपनी में सर्विस मैनेजर अंश कुमार के अनुसार कार का सेंट्रल लॉक उसकी बैटरी से जुड़ा होता है।
जब किसी कारण से कार में आग लगती है तो उसका कनेक्शन बैटरी से कट जाता है, ऐसे में लॉक काम करना बंद कर देता है।
जिससे कार के गेट नहीं खुलते हैं।
जानकारों की मानें तो ऐसी सिचुएशन में कार की सीट बेल्ट के हुक, हेडरेस्ट या किसी ऐसी नुकीली चीज जिससे खिड़की या विंडशील्ड का शीशा तोड़ा जा सके का यूज करें।
हुक या अन्य चीज को शीशे के किनारों पर मारें क्योंकि बीच के मुकाबले शीशे किनारों से कमजोर होते हैं।
कार में शॉर्ट सर्किट के कारण पूर्वी दिल्ली में सर्विस सेंटर चलाने वाले मांगेराम के अनुसार अकसर आफ्टर मार्केट सीएनजी किट लगवाने पर शॉर्ट सर्किट होने का खतरा रहता है।
कंपनी के मुकाबले बाहर इस बात की जांच नहीं होती है कि किस इंजन के साथ कौन सी कंपनी की किट या पार्ट्स मैच करेंगे।
इसके अलावा किट लगाते हुए मैकेनिक सेफ्टी उपायों को ताक पर रखकर कार की इलेक्ट्रिक तारों को काटते और जोड़ते हैं जिससे कार में शार्ट-सर्किट होने और आग लगने का खतरा रहता है।
पटना में हुई आगजनी की घटना में भी आग कार के सीएनजी सिलेंडर तक पहुंच गई थी।
ये बरतें सावधानी हमेशा ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से ही सीएनजी किट लगवाएं कार में सेफ्टी के लिए पेचकस या नुकीली चीज रखें जिससे जरूरत पड़ने पर शीशा तोड़ा जा सके आफ्टर मार्केट सेंट्रल लॉक लगवाने से परहेज करें बच्चों के कार में खेलते हुए हमेशा उसके शीशे खोलकर रखें कार की तय समय से सर्विस करवाएं, बाहर से एसेसरीज न लगवाएं
Article Advertisement
India
पार्किंग में खड़ी कार में जिंदा जले दो बच्चे, कैसे लगी आग, क्या सेंट्रल लॉक जानलेवा? जानें बचाव के तरीके
पार्किंग में खड़ी कार में जिंदा जले दो बच्चे, कैसे लगी आग, क्या सेंट्रल लॉक जानलेवा? जानें बचाव के तरीके कार का सेंट्रल लॉक उसकी बैटरी से जुड़ा होता है। आग लगने पर उसका कनेक्शन बैटरी से कट जाता है। पटना में सोमवार रात कार (maruti alto) में खेल रहे दो मासूम बच्चों राजपाल (7) और सृष्टि (6) की आग लगने

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
